फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: When ex-girlfriend got married at another place, her younger brother was killed

Gwalior: पूर्व प्रेमिका की दूसरी जगह शादी हुई तो उसके छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, पहाड़ी पर फेंका शव

Thu, 01 Aug 2024 03:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Aug 2024 03:33 PM IST
सार

ग्वालियर में पहाड़ पर मिले बच्चे के शव की गुत्थी सुलझ गई है। बच्चे की बड़ी बहन के पूर्व प्रेमी ने बच्चे की हत्या की थी, वह प्रेमिका से शादी नहीं कर पाने से गुस्सा था।

विज्ञापन
Gwalior: When ex-girlfriend got married at another place, her younger brother was killed
ग्वालियर में बच्चे का शव पहाड़ पर पत्थरों से दबा मिला था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में एक सनकी ने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं ओर हो जाने पर उसके 12 साल के मासूम भाई की हत्या कर दी। मासूम हेम राजपूत आरोपी शिवम कुशवाहा को पहले से जानता था और भरोसा करके वह उसके साथ सावन का मेला देखने चला गया। इस पहाड़ी पर आरोपी शिवम कुशवाह ने पत्थर पटककर मासूम की जान ले ली और उसके शव को वहीं दबा दिया।
विज्ञापन


12 साल की इस मासूम को मेला देखने जाना था तो उसकी मां ने बच्चे का मन रखने के लिए एक ऑटो में बैठाकर गोल पहाड़िया के पास गुप्तेश्वर मेला देखने के लिए भेज दिया। इस दौरान मासूम हेम राजपूत को पहले से पहचानने वाला शिवम कुशवाहा मिल गया। मां शाम तक यही समझती रही कि उसका मासूम बेटा मेला देखकर आता ही होगा, लेकिन जब रात होने पर नहीं आया तो बच्चे की मां कमलेश राजपूत ने पुरानी छावनी थाने में रिपोर्ट लिखाई। जिला पुलिस कप्तान ने टीम बनाकर तुरंत बच्चे को ढूंढने में लगा दिया। देर रात तक गुप्तेश्वर पहाड़ी इलाके में पुलिस को तलाश करने पर पत्थर के नीचे दबा एक बच्चे का शव मिला। मासूम हेम राजपूत की मां से जब बच्चों के शव की पहचान कराई गई तो मानो उसकी दुनिया ही उजड़ गई, क्योंकि पत्थर के नीचे दबे जिस मासूम का हाथ दिख रहा था वह उसी का 12 साल का बेटा हेमू था। पुलिस ने जब मासूम की मां से किसी पर शंका वाली बात पूछी तो उसने अपने पुराने पड़ोसी शिवम कुशवाह का नाम बताया। पुलिस ने शुभम को पड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी शिवम कुशवाह मासूम की बड़ी बहन से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लगभग 5 महीने पहले मासूम की मां ने अपनी बेटी की शादी शिवम से ना करते हुए मुरैना में कर दी। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपी अपने साथी अमन गोस्वामी के साथ मासूम की हत्या कर दी और सबको पत्थर से दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आरोपी शिवम कुशवाह शादी के बाद भी मासूम हेमू के घर आता था और उसके पारिवारिक संबंध बन गए थे, क्योंकि आरोपी और फरियादी कमलेश पहले पड़ोस में रहा करते थे। वहीं से उसकी दोस्ती फरियादी कमलेश की बेटी से हो गई। शादी न होने की वजह से शिवम कुशवाह अपने मन में बदले की भावना रखने लगा। मासूम के हत्यारे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया और उसका साथी भी गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed