{"_id":"66617d29eeca5ceba407e588","slug":"gwalior-weather-extreme-heat-continues-to-wreak-havoc-in-chambal-four-people-died-in-24-hours-in-gwalior-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: चंबल में भीषण गर्मी का कहर जारी, ग्वालियर में 24 घंटे में चार लोगों की मौत, 44.6 डिग्री रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: चंबल में भीषण गर्मी का कहर जारी, ग्वालियर में 24 घंटे में चार लोगों की मौत, 44.6 डिग्री रहा पारा
Thu, 06 Jun 2024 02:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:41 PM IST
सार
ग्वालियर में बीते दो दिन से एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। दो दिन से यहां तापमान 43 डिग्री से बढ़कर 45 पर पहुंच गया है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लू चल रही है।
विज्ञापन
ग्वालियर में गर्मी से चार की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर चंबल अंचल में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में अलग-अलग जगह पर चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो बुजुर्गों की लू लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पड़ाव और पुरानी छावनी में दो लोग सार्वजनिक स्थान पर सोने के लिए लेटे, इसके बाद उठे ही नहीं। इन मौत भी गर्मी के कारण होना मानी जा रही है। ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री तो अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। लू भी चल रही है।
विज्ञापन
दअरसल, ग्वालियर में बीते दो दिन से एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। दो दिन से यहां तापमान 43 डिग्री से बढ़कर 45 पर पहुंच गया है। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लू चल रही है। पनिहार मउछ निवासी 72 साल मुरली पुत्र शंकरिया जाटव कुछ समय से बीमार चल रहे थे। एक दिन पहले उन्हें लू लग, बुधवार शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। साठ वर्षीय लच्छो बाई को भी एक दिन पहले लू लग गई थी। इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया है। दोनों की मौत लू लगने के कारण हुई है।
विज्ञापन
वहीं, शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र के आकाशवाणी तिराहे पर एक 55 वर्षीय अधेड़ गर्मी से बचने के लिए बुधवार दोपहर एक पेड़ की छांव में अकर लेट गए थे। काफी देर तक वह नहीं उठा तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पड़ाव थाना पुलिस ने मौके पर चेक किया तो बुजुर्ग मृत हालत में मिले। इसी तरह पुरानी छावनी इलाके में बुधवार शाम को सार्वजनिक स्थान पर सोया एक अधेड़ फिर नहीं जागे। पुलिस दोनों शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा और उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
