फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Tired of expenses of second wife one wife was killed

MP Crime: खूब खर्चा करवाती थी दूसरी बीवी, पति खर्च पूरा न कर सका तो कर दिया कांड, ऐसे खुला राज

Sat, 24 Aug 2024 03:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 03:35 PM IST
सार

पूरा मामला ग्वालियर के झांसी रोड इलाके का है। बीते 13 अगस्त को विक्की फैक्ट्री के पास अपने भाई संदेश के साथ बाइक पर जा रही दुर्गावती को इको स्पोर्ट्स कार द्वारा टक्कर मारी गई थी।

विज्ञापन
Gwalior Tired of expenses of second wife one wife was killed
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले में दूसरी पत्नी के खर्चे से तंग आकर पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश कर अपने साथियों की मदद से बाइक से भाई के साथ जा रही पत्नी की इको स्पोर्ट्स कार से एक्सीडेंट करा दिया। घायल पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। लेकिन पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो हत्या के इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला ग्वालियर के झांसी रोड इलाके का है। यहां 13 अगस्त को विक्की फैक्ट्री के पास अपने भाई संदेश के साथ बाइक पर जा रही दुर्गावती को इको स्पोर्ट्स कार द्वारा टक्कर मारी गई थी। इसके बाद दुर्गावती और संदेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दुर्गावती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लेकिन पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता लगा कि दुर्गावती के पति अजय भार्गव के साथ उसके संबंध पिछले कई दिनों से ठीक नहीं थे।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि अजय भार्गव ने दुर्गावती से दूसरी शादी की थी और वह अपनी पत्नी के खर्चों से परेशान था। ऐसे में पत्नी को ठिकाने लगाने उसने अपने दोस्तों के साथ पत्नी की सड़क दुर्घटना में मौत की साजिश रची, जिसमें उसने झांसी के रहने वाले कुछ दोस्तों को इको स्पोर्ट्स कार से ग्वालियर बुलाया और विक्की फैक्ट्री के पास इन आरोपियों ने भाई के साथ जा रही दुर्गावती की बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दुर्गावती की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है, जिसमें आरोपी पति और कार के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed