{"_id":"64a2ee64daee5744e2064e75","slug":"gwalior-three-youths-jumped-from-a-moving-train-at-dabra-station-one-dead-one-seriously-injured-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: डबरा स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदे तीन युवक, एक की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: डबरा स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूदे तीन युवक, एक की मौत, एक गंभीर घायल
Mon, 03 Jul 2023 09:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 09:21 PM IST
सार
डबरा रेलवे स्टेशन पर तीन युवक चलती ट्रेन से कूद पड़े। इसमें एक युवक की मौत हो गई, दूसरा युवक जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। वहीं तीसरे युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
तीन युवक चलती ट्रेन से कूद गए। (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले के डबरा रेलवे स्टेशन पर तीन युवक चलती ट्रेन से कूद पड़े। एक युवक किसी तरह बच गया जबकि एक युवक की मौत हो गई। दूसरा जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। यह घटना जिले के डबरा रेलवे स्टेशन पर अप केरला एक्सप्रेस की बताई गई है।
बता दें कि ग्वालियर से झांसी की ओर जा रही केरला एक्सप्रेस का डबरा स्टॉपेज नहीं है। तीन नवयुवक डबरा उतरने के फेर में चलती ट्रेन से कूद पड़े। इसमें राजपाल परमार की मौत हो गई। उसका भतीजा देवराज परमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिर में गंभीर चोटें हैं और वह बेहोश है। देवराज की उम्र सिर्फ 16 साल बताई गई है। एक अन्य युवक भी इन लोगों के साथ ट्रेन से कूदा था वह कौन है और कहां गया, इसके बारे में फिलहाल पता नहीं लगा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह लोग चलती केरला एक्सप्रेस से कूदे थे, शायद इन्हें शिवपुरी जाना था लेकिन वह गलती से झांसी जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए थे। राजपाल परमार के मोबाइल से इन लोगों की पहचान हुई है। यह शिवपुरी के सीहोर थाना क्षेत्र के मिहावरा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। लोगों ने इलेक्ट्रिक टमटम गाड़ी से इन लोगों को अस्पताल पहुंचाया और आरपीएफ की चौकी को सूचना दी। देवराज परमार का डबरा सिविल डिस्पेंसरी में कुछ देर इलाज चला इसके बाद उसकी हालत में सुधार ना होते देख उसे ग्वालियर न्यूरोसर्जरी वार्ड में रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच पुलिस ने मृतक एवं घायल लोगों के परिवार को उन्हीं के मोबाइल से सूचना दे दी है। इस घटना में तीसरे युवक का क्या हुआ के बारे में फिलहाल पता नहीं चला है।
विज्ञापन
नागरिक नारायण सिंह के मुताबिक ट्रेन से तीन लड़के कूदे थे। इनमें एक लड़के का पता नहीं चला, जबकि दो लड़के ट्रेन के भीतर ही घुस गए थे। ट्रेन के गुजरने के बाद इन दोनों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन लगाया और पुलिस को भी सूचना दी लेकिन आधा घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। तब उन्हें टमटम गाड़ी से डबरा के सिविल अस्पताल लाया गया। इस मामले में आरपीएफ का कहना है कि उन्हें अपने वरिष्ठ अधिकारियों से हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद वे घायलों के पास सीधे अस्पताल पहुंचे हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर एसके पांडे ने बताया कि फिलहाल घायल का इलाज किया जा रहा है और उनके परिवार के लोगों को सूचना भेजी गई है।