फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: The President will be visiting Gwalior on July 13, will visit the museum of Jai Vilas Palace

Gwalior: कल ग्वालियर के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति, सिंधिया के जयविलास पैलेस में स्थित म्यूजियम का करेंगी भ्रमण

Wed, 12 Jul 2023 11:40 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 11:40 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू गुरुवार को ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगी। वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस में स्थित म्यूजियम का भ्रमण करेंगी और लंच भी पैलेस में ही करेंगी, इसके बाद IIITM के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

विज्ञापन
Gwalior: The President will be visiting Gwalior on July 13, will visit the museum of Jai Vilas Palace
कल ग्वालियर के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 13 जुलाई को ग्वालियर के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में जिले के सभी अधिकारी बैठकें कर रहे हैं। इसके साथ ही अफसरों के साथ रिहर्सल भी की जा रही है। राष्ट्रपति 13 जुलाई को ग्वालियर के एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगी। जहां, सड़क मार्ग के जरिए वह ट्रिपल आईटीएम पहुंचेंगी। दीक्षांत समारोह में शामिल होने आ रहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सिंधिया के जयविलास पैलेस भी जाएंगी, जहां पर वह म्यूजियम का भ्रमण करेंगी। इसके साथ ही जय विलास पैलेस में राष्ट्रपति लंच भी करेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिले के सभी बड़े अधिकारी बैठक कर उनकी सुरक्षा को लेकर मंथन कर रहे हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई मंत्री साथ रहेंगे। राष्ट्रपति से हवाई अड्डे पर मुलाकात करने वाले भाजपा नेता सहित अन्य लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को पुलिस के बड़े अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें ग्वालियर संभाग और चंबल संभाग के आईजी और डीआईजी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षा की दृष्टि से रिहर्सल का अंतिम रूप दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में 150 से ज्यादा अधिकारी और दो हजार से अधिक जवान अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार का कहना है कि सबसे पहले राष्ट्रपति एयरबेस उतरेंगी और वहां से सीधे जय विलास पैलेस पहुंचेंगी। राष्ट्रपति जय विलास पैलेस में म्यूजियम का भ्रमण करेंगी। इसी दौरान महल में ही लंच का भी कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रिपल आईटीएम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। ग्वालियर दौरे के दौरान राष्ट्रपति लगभग चार घंटे तक रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed