{"_id":"64907cec09a0d1ae980a9083","slug":"gwalior-the-bus-going-from-indore-to-morena-overturned-in-gwalior-more-than-a-dozen-passengers-were-injured-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: इंदौर से मुरैना जा रही बस ग्वालियर में अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: इंदौर से मुरैना जा रही बस ग्वालियर में अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
Mon, 19 Jun 2023 09:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 19 Jun 2023 09:36 PM IST
सार
ग्वालियर में एक बस सड़क किनारे पलट गई। बस इंदौर से मुरैना जा रही थी। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर में बस पलट गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से मुरैना जाने वाली ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि एसकेटी बस सर्विस की बस (MP 13 P 5999) इंदौर से मुरैना जा रही थी। पनिहार टोल प्लाजा के 500 मीटर पहले घाटी में पलट गई। इसमें चार बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 और पनिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायल यात्रियों को बस से निकालकर घाटी से सुरक्षित एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घायल सवारियों के परिजनों का कहना है कि बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई है, क्योंकि सिमरिया मोड़ से पनिहार टोल तक खड़ी ढलान होने के कारण ड्राइवर डीजल बचाने के चक्कर में गाड़ी को न्यूट्रल कर देते हैं और मोड़ में स्पीड होने के कारण वाहन कंट्रोल से बाहर हो जाता है। इससे वाहन के पलटने की पूर्ण संभावना बन जाती है। बस पलटने की सूचना पर एसडीओपी घाटीगांव भी तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में मौजूद सवारियों के लगेज को भी सुरक्षित बाहर निकाल कर सवारियों के सुपुर्द किया। फिलहाल सभी घायल सुरक्षित बताए गए हैं और उनका प्राथमिक उपचार जेएच में किया जा रहा है।