फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: The bus going from Indore to Morena overturned in Gwalior, more than a dozen passengers were injured

Gwalior: इंदौर से मुरैना जा रही बस ग्वालियर में अनियंत्रित होकर पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Mon, 19 Jun 2023 09:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 09:36 PM IST
सार

ग्वालियर में एक बस सड़क किनारे पलट गई। बस इंदौर से मुरैना जा रही थी। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Gwalior: The bus going from Indore to Morena overturned in Gwalior, more than a dozen passengers were injured
ग्वालियर में बस पलट गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर से मुरैना जाने वाली ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि एसकेटी बस सर्विस की बस (MP 13 P 5999) इंदौर से मुरैना जा रही थी। पनिहार टोल प्लाजा के 500 मीटर पहले घाटी में पलट गई। इसमें चार बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 और पनिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायल यात्रियों को बस से निकालकर घाटी से सुरक्षित एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घायल सवारियों के परिजनों का कहना है कि बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई है, क्योंकि सिमरिया मोड़ से पनिहार टोल तक खड़ी ढलान होने के कारण ड्राइवर डीजल बचाने के चक्कर में गाड़ी को न्यूट्रल कर देते हैं और मोड़ में स्पीड होने के कारण वाहन कंट्रोल से बाहर हो जाता है। इससे वाहन के पलटने की पूर्ण संभावना बन जाती है। बस पलटने की सूचना पर एसडीओपी घाटीगांव भी तत्काल मौके पर पहुंचे और बस में मौजूद सवारियों के लगेज को भी सुरक्षित बाहर निकाल कर सवारियों के सुपुर्द किया। फिलहाल सभी घायल सुरक्षित बताए गए हैं और उनका प्राथमिक उपचार जेएच में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed