फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Sensation created when the dead body of a three-year-old child was found in a bag

Gwalior: बैग में तीन साल के बच्चे का शव मिलने से मची सनसनी, हाथ-पैर बंधे थे; सिर पर थी गहरी चोट

Fri, 19 Jul 2024 09:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 09:11 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग क्रमांक एक में एक पिट्ठू बैग पड़ा था और बदबू आ रही थी। इस वजह से लोगों का ध्यान उस ओर चला गया। जब उन्हें बैग में शव होने की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
Gwalior: Sensation created when the dead body of a three-year-old child was found in a bag
ग्वालियर में एक बैग में बच्चे का शव मिला है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर जिला अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। हालत यह है कि आए दिन हत्या, चोरी और दुष्कर्म जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक पिट्ठू बैग में करीब तीन साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी मच गई। मासूम के हाथ पैर-बंधे हुए थे और उसके सिर में गहरी चोट है। बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस व पुलिस के वरिष्ठ अफसर पहुंच गए हैं। पुलिस अब मामले की पड़ताल में लग गई है।

विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग क्रमांक एक में एक पिट्ठू बैग पड़ा था और बदबू आ रही थी। इस वजह से लोगों का ध्यान उस ओर चला गया। जब उन्हें बैग में शव होने की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और बैग खोला तो उसमें बच्चे का शव था। बच्चे के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। साथ ही उसके सिर में चोट थी और वह खून से लथपथ था। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि, बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

इस मामले में आईजी अरविंद सक्सेना का कहना है कि बहोड़ापुर थाना इलाके में बैग में मृतक बच्चे का शव मिला है। मृत मासूम की उम्र दो से तीन साल बताई जा रही है। इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। अंदेशा यह है कि इस बैग को एक या दो दिन पहले कोई छोड़कर गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed