फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior SDOP in headlines by telling the meaning of hooter's voice in night patrol

MP: रात्रि गश्त में हूटर की आवाज का अर्थ बताकर सुर्खियों में छाए ग्वालियर SDOP, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Sun, 08 Jan 2023 11:03 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 11:03 AM IST
सार


आपने भी रात के वक्त गश्त करती हुई पुलिस को उनके वाहनों पर लगे हूटर की आवाज के साथ खूब सुना होगा, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह हूटर क्यों बजाया जाता है और उसमें हूं.. हू.. हूं.. की आवाज का वास्तविकअर्थ और मैसेज क्या है?

विज्ञापन
Gwalior SDOP in headlines by telling the meaning of hooter's voice in night patrol
ग्वालियर एसडीओपी संतोष पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर जिले के एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, लोग उस वीडियो की सराहा भी रहे हैं, यह वीडियो पुलिस के हूटर यानी सायरन से जुड़ा हुआ है, जिसमें एसडीओपी अलग ही अंदाज में हूटर की हूँ...हूँ...हूँ कि आवाज के वास्तविक अर्थ को बता रहे हैं। क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान एक राहगीर ने हूटर की आवाज का मतलब पूछा था, जिस पर एसडीओपी ने बताय था किपुलिस के हूटर का मतलब होता है कि  "मैं पुलिस वाला हूँ" "मैं ड्यूटी पर तैनात हूँ" "में पुलिस वाला रात्रि में जाग रहा हूँ"।
विज्ञापन


विज्ञापन


हूटर बजाने की वजह
आपने भी रात के वक्त गश्त करती हुई पुलिस को उनके वाहनों पर लगे हूटर की आवाज के साथ खूब सुना होगा, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह हूटर क्यों बजाया जाता है और उसमें हूं.. हू.. हूं.. की आवाज का वास्तविकअर्थ और मैसेज क्या है? इस सवाल का जवाब एसडीओपी ने बहुत सरल अंदाज में समझाते हुए बताया कि हूटर के जरिए पुलिस वाला कहता है कि "मैं पुलिस वाला हूं मैं ड्यूटी पर तैनात हूं मैं तुम्हारे लिए जाग रहा हूं, एसडीओपी का यह वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। गौरतलब है कि लोग पुलिसकर्मी के काम को समझें और अपराध रोकने में जागरूक हो इसको लेकर ही उन्होंने नाइट गश्त के दौरान सरल और सहज तरीके से हूटर की आवाज के मैसेज को समझाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed