{"_id":"6742d1c5485345a6420fbb85","slug":"gwalior-road-accident-school-bus-ran-over-student-riding-bicycle-died-in-hospital-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Road Accident: स्कूल बस ने साइकिल सवार छात्र को रौंद, अस्पताल में मौत, दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Road Accident: स्कूल बस ने साइकिल सवार छात्र को रौंद, अस्पताल में मौत, दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था
Sun, 24 Nov 2024 12:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 24 Nov 2024 12:42 PM IST
सार
पड़ाव थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया का कहना है कि बस की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बस के नीचे आया छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक स्कूल बस ने साइकिल सवार 14 साल के छात्र को पहियों के नीचे रौंद दिया। उसने बस से बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन ड्राइवर उसे 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। लोगों के शोर मचाने पर ड्राइवर ने बस रोकी। घटना पड़ाव इलाके की आरपी कॉलोनी गेट के पास की बताई जा रही है, जो CCTV में कैद हो गई है। हादसे के तुरंत बाद घायल छात्र को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शहर के हजीरा स्थित जती की लाइन में रहने वाला भविष्य पिता नंदराम वर्मा BTI स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। शनिवार शाम को वह स्कूल से घर लौट रहा था। उसके दोस्त ने उसे आरपी कॉलोनी गेट तक छोड़ने के लिए कहा। भविष्य उसे अपनी साइकिल पर बैठाकर आरपी कॉलोनी गेट तक छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
तिराहे पर आईपीएस स्कूल की बस क्रमांक MP07 P-0168 के ड्राइवर ने तेजी से बस मोड़ी। बस की टक्कर से साइकिल सवार छात्र और उसका दोस्त गिर गए। बस छात्र को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। लोगों ने जब शोर मचाया, तब ड्राइवर ने बस रोकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
बता दें कि नंदराम के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां प्राची, आकांक्षा और सबसे छोटा भविष्य था। उसकी मौत से परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया है। इकलौते बेटे की मौत का पता चलते ही उसकी मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेसुध हो रही है।
पड़ाव थाना प्रभारी संतोष सिंह भदौरिया का कहना है कि बस की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
