फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Pretending to marry a divorcee, then continued to rape, even got an abortion

Gwalior: तलाकशुदा से पहले शादी का नाटक, फिर करता रहा दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया

Wed, 13 Jul 2022 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Jul 2022 09:27 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार उसके साथ शोषण करता रहा। जब महिला ने शादी की जानकारी परिवार को देने के लिए कहा तो उसने मारपीट करना शुरू कर दी।

विज्ञापन
Gwalior: Pretending to marry a divorcee, then continued to rape, even got an abortion
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दुष्कर्म का अलग मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले मंदिर में शादी का नाटक किया, फिर शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता जब भी शादी की बात सबको बताने का कहती, आरोपी मारपीट करने लगता। महिला को गोली खिलाकर गर्भपात भी कराया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने बताया कि 8 साल पहले उसका उसके पति से तलाक हो गया था और इस समय वह प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्य श्रीवास्तव नाम के युवक से हुई और उसका हॉस्पिटल में आना-जाना रहता था यही जान पहचान दोस्ती में बदली और उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों शादी के लिए तैयार हो गए और मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। उसके बाद किराए के मकान में साथ रहने लगे।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी मृगाखी डेका ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार उसके साथ शोषण करता रहा। जब महिला ने शादी की जानकारी परिवार को देने के लिए कहा तो उसने मारपीट करना शुरू कर दी। उसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की। महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है इसकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed