फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Politics over coal in Madhya Pradesh, Energy Minister retaliates on Arun Yadav's coal visit, know what he said

Gwalior: मध्य प्रदेश में कोयले पर सियासत, अरुण यादव की कोयला यात्रा पर ऊर्जा मंत्री का पलटवार, जानें क्या कहा

Sun, 05 Jun 2022 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 05:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोयला यात्रा निकाले जाने की बात कहने वाले अरुण यादव पर ऊर्जा मंत्री ने पलटवार किया है। उन्होंने इसे सुर्खियों में बने रहने के लिए कोशिश बताया है। 

विज्ञापन
Gwalior: Politics over coal in Madhya Pradesh, Energy Minister retaliates on Arun Yadav's coal visit, know what he said
कोयला यात्रा निकालने की बात कहने वाले अरुण यादव पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पलटवार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बिजली संकट और कोयले पर सियासत गर्मा रही है। कांग्रेस नेता अरुण यादव के कोयला यात्रा निकालने की बात कहने के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने उन पर पलटवार किया है। उन्होंने दावा भी किया कि यहां किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और उद्योगों को भरपूर बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

 
बता दें कि प्रदेश में नगरी निकाय और पंचायत चुनाव के माहौल के बीच कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सरकार को बिजली और कोयला संकट पर घेरना शुरू कर दिया है। दरअसल ऊर्जा विभाग ने केंद्र सरकार को विदेश से मध्य प्रदेश के लिए दो लाख टन कोयला उपलब्ध कराने के लिए सहमति पत्र भेजा है। इस पर कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। मामले में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि मध्य प्रदेश को उसके हिस्से का कोयला दिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि जिस तरह उन्होंने यूपीए सरकार के समय कोयला यात्रा निकाली थी, वैसी ही अब निकालें अन्यथा कांग्रेस कोयला यात्रा निकालकर अपने हिस्से का कोयला मांगेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि वे भी इसमें साथ रहें।
विज्ञापन


कांग्रेस की कोयला यात्रा निकालने की घोषणा पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कोयले का कोई संकट नहीं है अगर कोयला यात्रा निकालनी ही है तो राजस्थान में जाकर निकालें। तोमर का कहना है कि कांग्रेस में अरुण यादव खुद को हाशिए पर महसूस कर रहे हैं, इसलिए अपने आपको जिंदा रखने के लिए ऐसी यात्रा निकालने की बात कर रहे हैं, जिससे वे सुर्खियों में बने रहें। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाहीन हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed