फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News Youth dies due to electric shock while removing hoarding in

Gwalior News: जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, होर्डिंग हटाने के दौरान युवक को लगा करंट, मौके पर ही मौत

Tue, 12 Sep 2023 10:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 10:24 PM IST
सार

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में मंगलवार को बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची। जहां देर रात यात्रा के दौरान ठेके पर काम करने वाले मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है।

विज्ञापन
Gwalior News Youth dies due to electric shock while removing hoarding in
करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार रात आठ बजे ग्वालियर शहर में प्रवेश कर चुकी है। इसी दौरान जब आशीर्वाद यात्रा शहर की हॉस्पिटल रोड से गुजर चुकी थी, उसके बाद युवक हॉस्पिटल रोड पर एमके प्लाजा के पास बिजली के खंभे से होर्डिंग उतार रहा था। इसी दौरान युवक को करंट लग गया। जब युवक को करंट लगा तो खंभे से जोरदार चिंगारी निकली और उसके बाद युवक नीचे जमीन पर गिरा। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी गाड़ी में बैठाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर का नाम गजेंद्र रजक उर्फ बिट्टू बताया जा रहा है। वहीं, कंपू थाना पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक सागर जिले का रहने वाला था और भोपाल की एक कंपनी के लिए ठेकेदार के अंडर में ग्वालियर में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान फ्लैक्स, बैनर और होर्डिंग लगाने के लिए अपने साथियों के साथ आया था। जब जन आशीर्वाद यात्रा हॉस्पिटल रोड से गुजर चुकी थी तो इस दौरान यह युवक खंभे पर चढ़कर उन होर्डिंग को उतारने का काम कर रहा था, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूचना मिलने के बाद कंपू थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जहां इस मामले की विवेचना की जा रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक सिंह जादौन ने बताया है कि मृतक युवक होर्डिंग हटाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सागर जिले का रहने वाला था, इसको लेकर मृतक के परिवारजनों को भी सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed