फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Soldier's wife was raped, youth was blackmailing before marriage

Gwalior News: सैनिक की पत्नी के साथ दुष्कर्म, शादी के पहले से ब्लैकमेल कर रहा था युवक

Thu, 20 Oct 2022 07:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 20 Oct 2022 07:38 PM IST
सार

ग्वालियर में एक सैनिक की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला के साथ दोस्ती की। नशीला पदार्थ पिलाकर फोटो खींचे और ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। महिला की सैनिक से शादी हुई, तब भी वह युवक ने दुष्कर्म करना जारी रखा। 

विज्ञापन
Gwalior News: Soldier's wife was raped, youth was blackmailing before marriage
sexual harassment

विस्तार

ग्वालियर जिले में सैनिक की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी से पहले पीड़िता का हिमायती बनकर आए युवक ने उसके साथ हमदर्दी दिखाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींच लिए। जब प्रेमी युवक शादी से मुकर गया तो युवती ने किसी और से शादी कर ली। प्रेमी ने उसका फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। इससे प्रताड़ित होकर उसने थाने में शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दरअसल, ग्वालियर शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के ओफो की बगिया में रहने वाली एक पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है। इसके बाद उसके जीवन में मुरार निवासी योगेश गोयल नाम का युवक आया। हमदर्दी जताते हुए उसने मदद की और अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके पीछे उसका मकसद कुछ और ही था। एक दिन योगेश उसके पास आया और उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद योगेश ने युवती के अश्लील वीडियो फोटोग्राफ खींचे और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। 
विज्ञापन


युवती ने जब योगेश की हरकत का विरोध किया तो उसने शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह लगातार युवती का दैहिक शोषण करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाया तो उसने बताया कि वह अपने पैरों पर खड़ा होने के बाद उससे शादी करेगा। यह सुनकर युवती ने अपने पास जमा धनराशि भी उसे दे दी। बाद में योगेश अपने वादे से मुकर गया। तब युवती ने सैनिक से शादी कर ली। इसके बाद भी योगेश उसे ब्लैकमेल करना नहीं छोड़ा और उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। परेशान होकर युवती झांसी रोड थाने में योगेश गोयल के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार, युवती की रकम लेने, धमकाने और ब्लैकमेल जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। योगेश की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर एएसपी राजेश दंडौतिया ने कहा कि सैनिक की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी से पहले पीड़िता का हिमायती बनकर आए युवक ने उसके साथ हमदर्दी दिखाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच लिए। प्रेमी युवक शादी से मुकर गया तो युवती ने किसी और से शादी कर ली। प्रेमी इसके बाद भी उसका फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। प्रताड़ित होकर उसने थाने में शिकायत की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed