{"_id":"65b3248e5dd2330a5d0ecfb4","slug":"gwalior-news-prime-minister-modi-will-inaugurate-gwalior-airport-in-february-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: भारत के इतिहास में सबसे कम समय में बनने वाला होगा ग्वालियर एयरपोर्ट, फरवरी में PM मोदी करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: भारत के इतिहास में सबसे कम समय में बनने वाला होगा ग्वालियर एयरपोर्ट, फरवरी में PM मोदी करेंगे उद्घाटन
Fri, 26 Jan 2024 08:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 26 Jan 2024 08:49 AM IST
सार
ग्वालियर एयरपोर्ट फरवरी के फर्स्ट वीक बनकर तैयार हो जाएगा। ये एयरपोर्ट विशाल और विराट होगा, जो अगले 100 साल तक ग्वालियर के लिए उपयुक्त एयरपोर्ट होगा। ये दो लाख स्क्वायर फीट का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट होगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट का निरीक्षण करते मंत्री सिंधिया।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मंत्री ने बताया कि ये एयरपोर्ट विशाल और विराट होगा, जो अगले 100 साल तक ग्वालियर के लिए उपयुक्त एयरपोर्ट होगा। ये दो लाख स्क्वायर फीट का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट होगा।
विज्ञापन
ग्वालियर का नवीन एयरपोर्ट भारत के इतिहास में सबसे कम समय में बनने वाला एयरपोर्ट होगा। यहां संस्कृति, आधुनिकता समावेश होगा। ये कहना है नागरिक के उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का। सिंधिया ने ग्वालियर के एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है। लगभग डेढ़ घंटे के निरीक्षण के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत के इतिहास कम समय में बनने वाला एयरपोर्ट है। ये फरवरी के फर्स्ट वीक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि ये एयरपोर्ट विशाल और विराट होगा, जो अगले 100 साल तक ग्वालियर के लिए उपयुक्त एयरपोर्ट होगा। ये दो लाख स्क्वायर फीट का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि एक फरवरी को नवीन एयरलाइंस अकासा एयर की फ्लाइट ला रहा हूं, जो ग्वालियर से हमें पीएम नरेंद्र मोदी के गृहराज्य अहमदाबाद से जोड़ेगी।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव लड़ने पर सिंधिया का कहना था कि मेरी विचारधारा विकास और प्रगाति से जुड़ी है। 18 विधानसभाओं का भ्रमण पांच दिन में करके आ रहा हूं। एक रिश्ता है जनता से, उसको निभा रहा हूं, योगदान दे सकूं उसमें लगा हूं। वहीं पूर्ण देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार 500 फीसदी सरकार बनने जा रही है।
बता दें कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल का प्रस्तावित शुभारंभ फरवरी के पहले सप्ताह में तय किया गया है, जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों कराया जाएगा। फिलहाल जो तिथि मिली है, उनमें तीन और चार फरवरी में से एक तिथि फाइनल रहेगी। वहीं, दिव्यांग खेल स्टेडियम का भी शुभारंभ इसी के साथ ही किया जाएगा।
