Gwalior: चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को दी धमकी, कहा- खत्म कर दूंगा, वर्दी खूंटी पर लटकी नजर आएगी
ग्वालियर जिले में चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने पुलिस को धमकी दी है। बदमाशों ने कहा, खत्म कर दूंगा और वर्दी खूंटी पर लटकी नजर आएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में कार सवार बदमाशों ने हाइवे पर चेकिंग के लिए खड़े पुलिसकर्मियों के साथ न सिर्फ अभद्रता करते हुए उन्हें धमकाया, बल्कि बदमाशों के साथियों ने उनकी वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी है। पुलिस बदमाश को पकड़ पाती, उससे पहले ही उसके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए, जिसका फायदा उठाकर हिस्ट्रीशीटर बदमाश भाग निकला। चेकिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस ने धमकाने वाले व भागने वाले कार सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना मुरार थाना इलाके के बड़ा गांव पुल के पास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश सतीश सिंह अपने कुछ साथियों के साथ आ रहा है, जिस पर मुरार थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह कुशवाह अपने साथियों आरक्षक सुनील लोधी, नरेश भोज और पुलिस टीम के साथ बदमाश की तलाश में वाहनों की चेकिंग शुरू की। पुलिस अलर्ट मोड़ पर थी, इस दौरान यहां से गुजरी कार को रोकने के लिए इशारा किया तो कार सवारों ने चेकिंग पॉइंट से करीब 50 मीटर दूर ही अपना वाहन रोक लिया और पुलिस कर्मियों को धमकाने लगे। पुलिस एक्शन ले पाती, उससे पहले अन्य कार सवार दो बदमाश भी मौके पर पहुंच गए और अपनी गाड़ी बदमाश और पुलिस मोबाइल के बीच में लगा दी।
कार में सवार राजेश यादव और कान्हा यादव ने अपना वाहन पुलिस मोबाइल के सामने अड़ा दिया, जिससे पुलिस सतीश का पीछा करने में असमर्थ हो गई। इसी बीच सतीश और उसके साथी अपना वाहन भगा ले गए। भागने से पहले बदमाशों ने धमकी दी कि अगर उनका रास्ता रोकने की कोशिश की तो जान से खत्म कर दूंगा और वर्दी खूंटी पर लटकी नजर आएगी। इस मामले में मुरार सीएसपी राजीव जंगले ने बताया कि तीन बदमाशों के खिलाफ शासकीय कार्य सहित, धमकाने, अभद्रता सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्द उनको पकड़ लिया जाएगा।
