{"_id":"64144aa24aca840ea5010085","slug":"gwalior-news-her-lover-raped-her-daughter-in-front-of-her-mother-arrested-from-agra-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: मां के सामने ही उसके प्रेमी ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म, आगरा से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: मां के सामने ही उसके प्रेमी ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म, आगरा से किया गिरफ्तार
Fri, 17 Mar 2023 04:40 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 17 Mar 2023 04:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। मां के सामने उसके प्रेमी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आगरा से नाबालिग की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर के मुरार इलाके में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के दो खौफनाक मामले सामने आए हैं। इसमें एक नाबालिग के साथ उसकी मां के प्रेमी ने ही गलत वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ग्वालियर से फरार होकर आगरा पहुंच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसे आगरा से दबोचा है। मां को भी गिरफ्तार किया है। मुरार के महेशपुरा में एक 15 वर्षीय नाबालिग का युवक ने अपहरण और दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मुरार इलाके में 15 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसे अगवा कर लिया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में परिजन बालिका को लेकर मुरार थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआइआर दर्ज की है। मुरार थाना प्रभारी संजीव नयन शर्मा ने बताया कि मुरार स्थित महेशपुरा की 15 वर्षीय बालिका बाजार जा रही थी। इसी दौरान अनूप सिंह गुर्जर आया। उसने बालिका को अपनी बाइक पर जबरन बैठाया। इसके बाद उसे अगवा कर एक घर में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
ग्वालियर के मुरार थाना इलाके में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को आगरा जिले से गिरफ्तार किया है। अजीब यह है कि युवक किशोरी की मां का पुरुष मित्र है। मां की सहमति के बाद ही उसने उसके साथ गलत काम किया था। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित युवती की मां को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। आरोपी के आगरा में होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद मुरार और क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम आगरा भेजी गई। वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि यह मामला मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी का है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।