Gwalior: रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, SDRF ने सर्चिंग कर नदी में नौ पनडुब्बियों को ढूंढकर पानी में डुबोया
ग्वालियर जिले में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है। एसडीआरएफ ने सर्चिंग कर नदी में नौ पनडुब्बियों को ढूंढकर पानी में डुबो दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में सिंध नदी के घाटों पर बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पनडुब्बियों से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इसके चलते तहसीलदार अनिल कुमार ने प्रशासन, माइनिंग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कैथोदा घाट पर माफियाओं को घेरा। हालांकि, टीम के घाट पर पहुंचने से पहले ही माफिया को भनक लग गई। माफिया ने टीम को आते देख पनडुब्बियों को बीच नदी में ले गए और वहां छोड़कर भाग गए। एसडीआरएफ ने सर्चिंग कर नदी में नौ पनडुब्बियों को ढूंढकर पानी में डुबो दिया। एक पनडुब्बी को जेसीबी से तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान घाट पर कई ग्रामीण जमा हो गए थे, जो कि रेत कारोबारियों को कार्रवाई की सूचना देते रहे।
प्रशासन अपने साथ एसडीआरएफ के गोताखोरों को भी ले गए थे पर पनडुब्बियां नदी में बहुत अंदर होने के कारण वह पनडुब्बियों तक नहीं पहुंच पाए। डबरा से मोटर बोट मंगाई और 2.5 किमी क्षेत्र में सर्चिंग कर नौ पनडुब्बियों को ढूंढ लिया। टीम ने मौके से 70 से अधिक ड्रम और पाइप जब्त किए हैं।
वहीं, नायब तहसीलदार अनिल कुमार का कहना है कि कैथोदा रेत खदान पर माइनिंग और पुलिस विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी। टीम को देख माफिया भाग गए थे। मौके पर एक पनडुब्बी को जेसीबी से तोड़कर नष्ट किया और नदी में मिलीं नौ पनडुब्बियों को नदी में डुबो दिया गया। हम घाट पर नजर बनाए हुए हैं।
