{"_id":"665485715081c91e2c0737bd","slug":"gwalior-madhya-pradesh-lover-and-girlfriend-were-tied-with-rope-and-beaten-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत में ऐसी सजा: प्रेमिका के घर मिलने गया था प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा और दोनों को रस्सी से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत में ऐसी सजा: प्रेमिका के घर मिलने गया था प्रेमी, परिजनों ने पकड़ा और दोनों को रस्सी से बांधकर पीटा
Mon, 27 May 2024 06:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 May 2024 06:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक प्रेमी-प्रेमिका के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट के दौरान दोनों को रस्सी से बांधकर पीटा गया। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर जिले में भितरवार थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में प्रेमी युवक और प्रेमिका को परिजनों द्वारा तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। दोनों को परिजनों ने पकड़ा और रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवक सोना बाथम निवासी मोहनगढ़ अपनी प्रेमिका निवासी देवगढ़ से मिलने रविवार को गया था। तभी प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ा लिया, जिसके बाद उनके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई। दोनों को परिजनों ने रस्सी से बांधकर मारपीट की सजा दी।
विज्ञापन
घटना के बाद प्रेमी युवक के परिजन भितरवार थाने पहुंचे पर पुलिस ने मामले को अनदेखा कर कोई सुनवाई नहीं की। उसके बाद ये मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं, अब घटना के बाद ग्वालियर रेंज आईजी अरविंद्र सक्सेना का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूरे घटना क्रम की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर हम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
