फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Jyotiraditya scindia kissed baby girl forehead in gwalior watch viral video

Gwalior: मां की गोद में पांच महीने की नन्ही परी को देख खुद को नहीं रोक पाए सिंधिया, पास जाकर माथे को चूमा

Mon, 18 Sep 2023 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 05:39 PM IST
सार

सिंधिया परिवार से कभी किसी मुखिया या सदस्य ने आम लोगों से इस तरह की नजदीकी नहीं दिखाई है। लेकिन जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीजेपी ज्वाइन की है, वह हर समय कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो सिंधिया घराने में अब तक किसी ने नहीं किया होता है।

विज्ञापन
Gwalior Jyotiraditya scindia kissed baby girl forehead in gwalior watch viral video
सिंधिया नन्ही परी के माथे के चुमते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अलग-अलग अंदाज नजर आ रहे हैं। ऐसा ही नजर सिंधिया के एक कार्यक्रम में देखने को मिला। जब सिंधिया एक कार्यक्रम में मंच की तरफ जा रहे थे तो इस दौरान मां की गोद में एक नन्ही परी पर उनकी नजर पड़ी। नन्ही परी की मासूम मासूमियत को देखकर सिंधिया अपने आप को नहीं रोक पाए। मासूम नन्ही परी के पास पहुंचे और दुलारा, उसके बाद उसके माथे को चूमकर उसको दुलारा।

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, सिंधिया इन दिनों ग्वालियर में डेरा डाले हुए हैं। वह छोटे से छोटे कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए दिल्ली हो या फिर कहीं अन्य जगह वह सीधे ग्वालियर चले आते हैं। इसी दौरान रविवार शाम के वक्त विश्वकर्मा समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जब सिंधिया मंच पर जा रहे थे तो उनकी नजर मां की गोद में पांच महीने की एक नन्ही परी पर पड़ी। नन्ही परी को देखकर सिंधिया अपने आप को नहीं रोक पाए और उसके बाद वहां पहुंचे नन्ही परी के पीठ पर प्यार से झपकी दी और फिर दोनों हाथों से उसके चेहरे को पकड़ कर माथे को चूमा और दुलारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्ही परी की मासूमियत और सिंधिया के दुलार को देखकर हर कोई व्यक्ति मुस्कुराने लगा। क्योंकि सिंधिया परिवार से कभी कोई मुखिया या सदस्य ने आम लोगों से इस तरह की नजदीकी नहीं दिखाई है और या फिर ऐसी नजदीकी कभी-कभार ही देखने को मिलती है, जिस बच्चे पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने इतना प्यार दिखाया, असल में उसकी मां विश्वकर्मा समाज की सदस्य थी। वह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी, जिस नन्ही पारी पर सिंधिया ने प्यार और दुलार किया वह पांच महीने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed