फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Hit the pregnant rape victim with belts and kicks, threatened to kill the woman going to testify

Gwalior: गवाही देने जा रही गर्भवती रेप पीड़िता को लात-घूंसों से मारा, राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी दी

Sat, 04 Jun 2022 12:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 12:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गवाही देने जा रही एक गर्भवती रेप पीड़िता की आरोपी ने बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। आरोपी पीड़िता पर राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
Gwalior: Hit the pregnant rape victim with belts and kicks, threatened to kill the woman going to testify
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर में गवाही देने जा रही एक गर्भवती रेप पीड़िता के साथ आरोपी ने मारपीट की और राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि पीड़िता दुष्कर्म मामले में गवाही के देने कोर्ट जा रही थी, तभी आरोपी अपने चार साथियों के साथ रास्ते में पहुंचा और महिला पर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई की। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बहोड़ापुर थाने में दुष्कर्म की FIR दर्ज करवाई थी। इस मामले की सुनवाई जिला न्यायालय में चल रही है। जब सुनवाई के लिए महिला कोर्ट जा रही थी, तो झांसी रोड के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया और मारपीट की। पीड़िता के पेट में भी लात मारी। महिला की शिकायत पर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है। टाउन इंस्पेक्टर संजीव नयन शर्मा ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है।
विज्ञापन


शिवपुरी जिले की रहने वाली पीड़िता के साथ करीब छह महीने पहले रेप हुआ था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। महिला ने आवेश धाकड़ नामक शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फिलहाल रेप केस की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed