फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Girlfriend tried to kill lover's wife by throwing acid, accused lover of rape

Gwalior: प्रेमिका ने प्रेमी की पत्नी पर तेजाब फेंककर की जान से मारने की कोशिश, लवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 19 May 2023 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 05:05 PM IST
सार

शादीशुदा प्रेमी ने जब प्रेमिका से शादी से इंकार कर दिया तो प्रेमिका थाने पहुंच गई और दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। बात इतने पर नहीं रुकी, प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई और प्रेमी की पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। पत्नी 40 प्रतिशत तक झुलस गई है। 

विज्ञापन
Gwalior: Girlfriend tried to kill lover's wife by throwing acid, accused lover of rape
acid attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्वालियर शहर के जनक गंज थाना क्षेत्र के रामद्वारा लक्ष्मीगंज इलाके का बताया गया है। बताया गया कि प्रेमिका हरेशिव मैरिज गार्डन के नजदीक रहती है। उसने अमित बंसल पर शादी के झांसे में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अमित उससे चार साल से दुष्कर्म कर रहा है। अब शादी से इंकार कर रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने यह एफआईआर गुरुवार दोपहर में दर्ज की थी इसके कुछ घंटे बाद ही महिला दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला अपने प्रेमी के रामद्वारा स्थित निवास पर पहुंच गई और उसने उसकी पत्नी श्वेता बंसल के ऊपर तेजाब डाल दिया। जिससे वह 40 फ़ीसदी से ज्यादा जल चुकी है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। इधर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला भी अपने इलाज के लिए दिल्ली में भर्ती हो गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि यह महिला अपने साथ तेजाब की बोतल लेकर आई थी और उसने अपने प्रेमी के धोखा देने पर इस महिला के ऊपर तेजाब डाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed