{"_id":"63bc3977c42c2c734f6b8f2d","slug":"gwalior-girl-raped-for-three-years-became-pregnant-and-then-thrown-down-from-a-two-storey-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: तीन साल तक युवती से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो दो मंजिला इमारत से फेंका, शादी की बात पर हुआ था आगबबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: तीन साल तक युवती से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो दो मंजिला इमारत से फेंका, शादी की बात पर हुआ था आगबबूला
Mon, 09 Jan 2023 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 09:27 PM IST
सार
तीन साल लिव इन में साथ में रहने वाली प्रेमिका को युवक ने दो मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। युवक को इस बात का गुस्सा था कि प्रेमिका गर्भवती हो गई थी और शादी करने की बात कह रही थी।
विज्ञापन
युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन साल लिव इन में साथ में रहने वाली प्रेमिका को युवक ने दो मंजिला इमारत से नीचे फेंक दिया। युवक को इस बात का गुस्सा था कि प्रेमिका गर्भवती हो गई थी और शादी करने की बात कह रही थी। युवती की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर जिले के कंपू थाना इलाके की गुड़ा-गुड़ी नाका का है। पुलिस के अनुसार ग्वालियर में रहने वाली पीड़ित युवती ने बताया कि तीन साल पहले उसकी दोस्ती प्रदीप जाटव से हुई थी और जब वह उस समय नाबालिग थी। आरोपी प्रदीप ने युवती को प्यार के जाल में फंसा कर उसके साथ शादी करने का वादा किया और दोनों शहर के एक फ्लैट में लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। पिछले 3 साल से आरोपी युवती के साथ संबंध बना रहा था, लेकिन हर बार जब युवती शादी के लिए कहती थी तो वह टाल जाता था।
पीड़ित युवती ने बताया कि दो महीने पहले वह प्रेग्नेंट हो गई और उसके बाद जब युवक से शादी के लिए बोला तो हुआ मारपीट करने लगा। हाल ही में वह उसे सुनसान घर में ले गया और कुछ बात करने के लिए तो मंजिल छत पर गया। जब ऊपर छत पर बात कर रहा था तो उस दौरान उसने कहा कि मैं तुम्हें अब आजाद कर रहा हूं। उसी दौरान उसने छत से धकेल दिया। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल लाया गया है जहां उपचार जारी है। इस मामले को लेकर क्राइम एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।