फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Fraud of Rs 49 lakh in name of getting raw material for obesity medicine

MP: मोटापे की मेडिसिन का रॉ-मैटेरियल मंगवाने के नाम पर 49 लाख की ठगी, तंजानिया का युवक मेरठ की युवती गिरफ्तार

Mon, 21 Oct 2024 03:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 21 Oct 2024 03:21 PM IST
सार

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने शहर के व्यापारियों से 49 लाख रुपये की ठगी करने वाले तंजानिया के नागरिक को दिल्ली में उसकी महिला दोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवती मेरठ की रहने वाली है।

विज्ञापन
Gwalior Fraud of Rs 49 lakh in name of getting raw material for obesity medicine
तंजानिया का युवक और मेरठ की युवती गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैंड की एक दवा कंपनी ने मोटापे की मेडिसिन बनाने के लिए आंध्रप्रदेश के रंगारेड्डी शहर से रॉ-मैटेरियल मंगवाने के नाम पर ग्वालियर शहर के व्यापारी से 49 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तंजानिया के युवक और मेरठ की एक युवती को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इंग्लैंड में स्थित एक फॉर्मा कंपनी के प्रतिनिधि लॉरेंस एल्विस ने ग्वालियर के विजय शर्मा को बताया कि उनकी कंपनी मोटापा कम करने की दवा बनाती है और ऑर्गेनिक रॉ-मैटेरियल भारत से उन्हें इंपोर्ट करना है। यह रॉ-मैटेरियल रंगारेड्डी शहर (आंध्रप्रदेश) में मिलता है। अगर आप इसे हमें भारत से एक्सपोर्ट करते हैं तो हम आपको हर कंसाइनमेंट पर 20 फीसदी कमीशन देंगे और विजय शर्मा लालच में आ गए और आठ लाख रुपये का रॉ-मैटेरियल खरीद कर सैंपल कंपनी के लुकास एडवर्ड्स को भेजा, जहां सैंपल पास कर दिया गया।
विज्ञापन


साल 2023 जुलाई से लेकर अब तक कारोबारी विजय शर्मा 49 लाख का मैटेरियल भेज चुके हैं। लेकिन ठगों की डिमांड बढ़ती जा रही थी। शक होने पर विजय ने गूगल सर्च किया तो पता चला कि है ये फर्जी कंपनी है। तत्काल विजय ने धोखाधड़ी की शिकायत क्राइम ब्रांच को की, जहां प्रारंभिक जांच में भेजी गई रकम की डिटेल 15 खातों से लिंक मिली। क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के इस मामले में दिल्ली-किशनगंज से तंजानिया के युवक टेरी ओबे और मेरठ की रहने वाली वीनस रावत को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने देश के कई कारोबारियों के साथ इसी तरह से ठगी की वारदात की है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, पांच मोबाइल, कई सिम कार्ड और कुछ नकदी भी मिली है। फिलहाल, क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed