फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: FIR against four people including former UP MP Dr. Vijay Sonkar Shastri, case of land fraud.

Gwalior: यूपी के पूर्व सांसद डॉ. विजय सोनकर शास्त्री सहित चार लोगों पर FIR, जमीन धोखाधड़ी का मामला

Mon, 19 Feb 2024 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 10:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. विजय सोनकर और उनके रिश्तेदारों सहित चार लोगों पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। मामला जमीन की धोखाधड़ी का है। 

विज्ञापन
Gwalior: FIR against four people including former UP MP Dr. Vijay Sonkar Shastri, case of land fraud.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भाजपा के पूर्व सांसद और उनके रिश्तेदारों सहित चार लोगों पर ठगी का मामला सामने आया है। जिले के झांसी रोड थाने में उत्तर प्रदेश के भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. विजय सोनकर और उनके रिश्तेदारों सहित चार लोगों पर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल डॉ. सोनकर सहित चार लोगों पर ग्वालियर में जमीनी धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि साल 2013 में ग्वालियर निवासी संजय परमार, जो कि प्रॉपर्टी का काम करते हैं, को झांसी निवासी मुकेश घई ने शिवपुरी लिंक रोड की प्राइम लोकेशन की एक जमीन दिखाई और बताया कि ये जमीन तत्कालीन सांसद डॉ. विजय सोनकर शास्त्री के रैदास फाउंडेशन की है। जिसकी पॉवर ऑफ अटॉर्नी मुकेश ने अपने नाम बताई। जमीन प्राइम लोकेशन पर थी और अच्छी कीमत की थी तो कारोबारी ने मुनाफा देखते हुए जमीन के कुछ हिस्से को खरीदने की मंशा जताई और साल 2013 में ही उसका एग्रीमेंट डॉक्टर विजय सोनकर, जगदीश सोनकर, दिलीप सोनकर व मुकेश भाई के साथ किया और अलग-अलग खातों में तकरीबन 60.5 लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिए, लेकिन अब तक उसकी जमीन की ना तो रजिस्ट्री हुई है और ना ही उसे उसके पैसे वापस मिले हैं। थक हारकर वह पुलिस के पास पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन


फरियादी संजय परमार का कहना है कि 2013 से चले आ रहे इस मामले में उसने कई लोगों से मुलाकात की और इस दौरान सांसद डॉक्टर विजय सोनकर से भी बातचीत हुई, लेकिन जब भी उसने जमीन की रजिस्ट्री करने की बात कही तो कोई ना कोई बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया जाता था। जब जमीन मिलने की संभावनाएं समाप्त होती नजर आ रही थीं तो फरियादी ने अपने पैसे मांगे और पैसे वापस करने के लिए कई बार कहा। एक दिन जब व्यापारी ने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया है कि फरियादी संजय परमार की शिकायत पर चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में SIT की टीम गठित की जा रही है। जांच होने के बाद इसमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed