{"_id":"642d4ddaadb3b32cc40a5945","slug":"gwalior-crime-police-arrested-four-suspects-who-passed-patwari-exam-for-12-lakhs-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior Crime: पटवारी भर्ती परीक्षा में चार संदेहियों को पकड़ा, 12 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का दे रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior Crime: पटवारी भर्ती परीक्षा में चार संदेहियों को पकड़ा, 12 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का दे रहे थे
Wed, 05 Apr 2023 04:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में ग्वालियर पुलिस ने पटवारी भर्ती परीक्षा पास करवाने का झांसा देने वाले चार लोगों को पकड़ा है। ये लोग पटवारी परीक्षा 12 लाख रुपये लेकर पास करवाने का झांसा दे रहे थे।
विज्ञापन
राजेश दंडोतिया, एडिशनल एसपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटवारी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के शक में चार संदेहियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने इन्हें पकड़कर इनसे पूछताछ शुरू कर दी है। ये लोग आठ से 12 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का झांसा दे रहे थे और परीक्षा से पहले फर्जी दस्तावेज, थंब इंप्रेशन और आधार कार्ड अपडेट करने का प्रयास कर रहे थे। थाना क्राइम ब्रांच में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में पटवारी के नौ हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पीडबी द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। पटवारी भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर आठ से 12 लाख रुपये की डील करने वाले चार युवकों को ग्वालियर पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक अभ्यर्थी से इन लोगों ने डील की थी, जो पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें पकड़ा। अभी इनसे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि बंसल ऑनलाइन पर दो युवकों द्वारा नकली थंबिल इंप्रेशन के साथ ही आधार कार्ड अपडेट करने का कार्य किया जा रहा था। जब युवकों को पूछताछ के लिए बैठाया तो इनके दो साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी लगी, पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया है। इन लोगों ने यह भी झांसा दिया था कि वह थंब इंप्रेशन का क्लोन बनवाकर परीक्षार्थी की जगह साल्वर बैठा देंगे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस द्वारा इन्हें दबोच लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
