फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime News: young man surrounded and shot in the market died before reaching hospital

Gwalior Crime News: शहर में ये क्या हो रहा, युवक को बीच बाजार घेरकर गोली मारी, अस्पताल पहुंचे से पहले तोड़ा दम

Sun, 03 Nov 2024 03:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Nov 2024 03:39 PM IST
सार

घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर विष्णु का घर था। परिवार के सदस्यों को जैसे ही जानकारी मिली वे मौके पर पहुंचे और विष्णु को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। लेकिन, ग्वालियर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Gwalior Crime News: young man surrounded and shot in the market died before reaching hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भिंड शहर के बंबा रोड पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोविंद नगर निवासी 22 वर्षीय विष्णु पुत्र जगदीश यादव का मोहल्ले में रहने वाले राहुल यादव से विवाद चल रहा था। विष्णु जब घर की ओर आ रहा था, तभी अग्रवाल कॉलोनी के पास बंबा रोड पर राहुल यादव और उसके दोस्तों ने उसे घेर लिया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते विष्णु की पिटाई की और फिर कट्टे से गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद विष्णु ने अपने परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन


घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर विष्णु का घर था। परिवार के सदस्यों को जैसे ही जानकारी मिली वे मौके पर पहुंचे और विष्णु को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। गोली विष्णु के पेट में धंस गई थी और उसकी हालत बिगड़ रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही विष्णु की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मृतक के भाई राहुल की रिपोर्ट पर आरोपियों अभी तोमर, आंशू तोमर, राहुल यादव, बंटू यादव, रामसिंह तोमर, भाइयो यादव, और छोटू राजावत के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि विष्णु का विवाद राहुल यादव से चल रहा था। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed