फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior crime news: Case of rape of a student in Amity University, Gwalior

Gwalior News: एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रा से दुष्कर्म का मामला, कैंपस के अंदर सीनियर छात्र ने की हैवानियत

Sat, 26 Oct 2024 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Oct 2024 05:11 PM IST
सार

Gwalior News: एमिटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में छात्रा के साथ सीनियर छात्र ने कैंपस के अंदर दुष्कर्म किया है। मामले को लेकर पीड़िता ने महाराजपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Gwalior crime news: Case of rape of a student in Amity University, Gwalior
छात्रा से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की प्रतिष्ठित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाली फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ उसकी दोस्त छात्रा के सहयोग से सीनियर छात्र के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर महाराजपुरा थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। दोनों ही आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। अब घटना के बाद प्रतिष्ठित एमिटी यूनिवर्सिटी की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाली एक सीनियर छात्रा बहला फुसलाकर अपने साथ कॉलेज कैंपस की पार्किंग में ले गई, जहां कॉलेज में ही पढ़ने वाले जयसिंह कुशवाह नाम के छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। यह भी बताया गया कि आरोपी करीब तीन घंटे तक उसके साथ मनमानी करता रहा, बाद में उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


छात्रा आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची, लेकिन बदनामी के डर से पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन उसकी उदासी घर वालों को खल रही थी। आखिरकार उसने अपने साथ हुई घटना बताई। बिटिया के साथ दरिंदगी का पता लगते ही परिजन तुरंत उसे महाराजपुरा थाने लेकर पहुंचे और पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों आरोपी छात्र-छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस मामले में एमिटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसमें कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर को जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह विदेश में है और चार्ज दूसरे अधिकारी के पास है। बलात्कार की इस घटना के बाद एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन पर सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे है। विश्वविद्यालय कैंपस में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे है, बावजूद इसके इस तरह की घटना होना शर्मनाक मानी जा रही है। घटना होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन मामले को दबाने में जुटा हुआ है।


वहीं इस मामले को लेकर ग्वालियर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया है कि पीड़िता छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी ही सीनियर दोस्त उसे बहलाकर यूनिवर्सिटी के पार्किंग में ले गई, जहां पर पहले से ही सीनियर आरोपी छात्र मौजूद था। वहां पर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है कि प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं पिछले 2 महीने के दौरान एमिटी में दो बड़ी घटनाएं हो गई। जिसकी वजह से यह सुर्खियों में रहा एक घटना तो एमिटी में पढ़ने वाले छात्र को डेंगू हो गया था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने उसे छुट्टी नहीं दी और उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद छात्रों ने एक हफ्ते तक लगातार हंगामा किया और अब छात्रा के साथ बलात्कार की घटना के बाद एमिटी फिर चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed