फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Crime Minor raped at gunpoint kept blackmailing by making video

Gwalior Crime: नाबालिग से कट्टा अड़ाकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Wed, 26 Mar 2025 01:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 01:50 PM IST
सार

Crime News: ग्वालियर जिले में एक नाबालिग से उसके ही दोस्त ने कट्टा अड़ाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

विज्ञापन
Gwalior Crime Minor raped at gunpoint kept blackmailing by making video
जांच में जुटी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक नाबालिग से उसके ही दोस्त ने कट्टा अड़ाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ कई बार संबंध बनाए। उसे अपने दोस्तों की मदद से अगवा कर लिया। जब पता लगा कि ग्वालियर में परिजन पुलिस के पास पहुंच गए हैं तो उसे छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


शोषण की शिकायत नाबालिग ने ग्वालियर महिला थाना में मामले की शिकायत की है। इस पर तत्काल महिला थाना पुलिस ने शून्य पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी करहिया थाना पुलिस को भेजी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भोपाल एयरपोर्ट पर पहली बार लैंड हुआ बोइंग 777-300 ईआर विमान, अब लंबी दूरी की फ्लाइट उतर सकेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्वालियर देहात के करहिया थाना क्षेत्र निवासी सोलह वर्षीय नाबालिग दसवीं की छात्रा है। भितरवार निवासी अंकित कुशवाह पुत्र जसवंत कुशवाह की बुआ उसके गांव में रहती है।इसके चलते उसका गांव में आना-जाना था। इस दौरान नाबालिग और अंकित के बीच दोस्ती हो गई।दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत भी होने लगी। पीड़िता मवेशियों के लिए चारा लेने जा रही थी। उसे खेत की तरफ जाते देख अंकित पीछे से आया और उसे खेत में खींचकर गलत हरकत करने लगा।नाबालिग ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी कनपटी पर कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म करने के साथ ही फोटो और वीडियो बना लिए। छात्रा बदनामी के चलते चुप रही।


यह भी पढ़ें: बिजली पोल पर काम कर रहे कर्मचारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद से आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। कल उसका कॉल आया और उसने कहा कि उसका दोस्त अर्जुन तथा एक अन्य युवक करहिया आ रहे हैं। वह दोनों के साथ मिलने आ जाए। नाबालिग ने मना किया तो आरोपी उसे फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। घबराकर पीड़िता उनके साथ चली गई। दोनों आरोपी उसे लेकर झांसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां पता चला कि पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज हो गई है। इस पर वह उसे वापस डबरा छोड़कर भाग गए।



वारदात के बाद नाबालिग ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था। वह मंदिर दर्शन करने जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी बाइक से अपने दोस्त विपिन के साथ आया और उसे जबरन बाइक पर बिठाकर ले गया। जंगल में ले जाकर गलत काम किया। इस बीच उसका दोस्त पहरेदारी करता रहा।इस मामले में महिला थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया, नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी करहिया थाने पहुंचाई है। अब आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई करहिया थाना पुलिस द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed