फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: Controversy over District Panchayat President, leaders face to face for their supporters

Gwalior: जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर घमासान, अपने समर्थकों के लिए नेता आमने-सामने

Thu, 28 Jul 2022 03:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 03:30 PM IST
सार

कल ग्वालियर में जिला अध्यक्ष का चुनाव होना है और इसको लेकर अंचल के सभी दिग्गज नेता अपने अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Gwalior: Controversy over District Panchayat President, leaders face to face for their supporters
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक मंत्री भारत सिंह कुशवाह अपने समर्थक सदस्यों के साथ प्रदे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के चंबल इलाका राजनीति के लिए जाना जाता है। कांग्रेस के एक गुट के भाजपा में आने के बाद बीजेपी की ताकत तो बढ़ी है, पर गुटबाजी भी सामने दिखने लगी है। इस समय ग्वालियर चंबल अंचल में जिला पंचायत को लेकर बीजेपी के दिग्गज आमने सामने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल एक भोपाल से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक मंत्री भारत सिंह कुशवाह अपने समर्थक सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के घर दिख रहे हैं। वे नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ मुलाकात करने पहुंचे थे। बता दें कल ग्वालियर में जिला अध्यक्ष का चुनाव होना है और इसको लेकर अंचल के सभी दिग्गज नेता अपने अपने समर्थक को अध्यक्ष बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रखे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक मंत्री भारत सिंह कुशवाह अपने चुने हुए सात सदस्यों को लेकर भोपाल पहुंचे हैं जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर दावेदारी की है। वहीं हाल में ही सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी भी अपने सदस्यों को लेकर दिल्ली में डेरा डाली हुई हैं। बताया जा रहा है कि उनकी समर्थक महिला प्रत्याशी नेहा मुकेश को अध्यक्ष बनाने के लिए वे लगातार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दबाव डालने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक मंत्री भारत सिंह कुशवाह वार्ड क्रमांक 3 से नवनिर्वाचित दुर्गेश पत्नी कुंवर सिंह को अध्यक्ष के लिए जोर लगा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed