फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior: An elderly woman suffering from cancer reached the collector on a stretcher

Gwalior: स्ट्रेचर पर कलेक्टर के पास पहुंची कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला, बेटे-बहू से बचाने अफसरों से लगाई गुहार

Wed, 05 Feb 2025 10:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 10:38 PM IST
सार

ग्वालियर में कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर बेटे-बहू से बचाने की गुहार लगाई। छोटे बेटे पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने पुलिस को तत्काल जांच और सुरक्षा देने के निर्देश दिए। महिला का बड़ा बेटा स्ट्रेचर पर लाकर न्याय की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
Gwalior: An elderly woman suffering from cancer reached the collector on a stretcher
ग्वालियर में स्ट्रेचर पर पहुंची महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्वालियर कलेक्ट्रेट में उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लोग स्ट्रेचर पर एक बुजुर्ग महिला को लेकर पहुंच गए। लाचार हालत में पहुंची कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला ने नम आंखों से अपने ही बेटे-बहू से बचाने की गुहार अफसरों से लगाई। पीड़ित बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनने के बाद यहां मौजूद अधिकारियों ने तत्काल संबंधित थाना प्रभारी को जांच करने, कार्रवाई करने और बुजुर्ग को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन


ग्वालियर के महलगांव इलाके मे करौली माता मंदिर क़े समीप रहने वाली साधना द्विवेदी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होकर जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही हैं, लेकिन इस तकलीफ से अधिक पीड़ा उन्हें उनके छोटे बेटे और बहू से मिल रही है। बुजुर्ग महिला को उनके बड़े बेटे अमीश द्विवेदी मेडिकल स्ट्रेचर पर लाकर कलेक्ट्रेट लेकर आए। महिला की हालत देखकर यहां मौजूद अधिकारी हैरान रह गए। तुरंत ही उन्हें एंबुलेंस से वापस भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनका पैतृक मकान हैं उसके पति का निधन हो गया है। दो बेटे हैं जो घर मे ही रहते हैं लेकिन छोटा बेटा अब उन्हें ही घर से निकालने पर आमादा है। जब उनका बड़ा बेटा अमीश काम पर चला जाता है, तो छोटा बेटा अनंत और बहू दीपिका आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। यहां तक कि उन्हें घर से बाहर निकाल देते हैं, जिसके कारण कई बार ठंड में उन्हें बाहर रहना पड़ता है।

महिला का कहना है कि 2021 में उनके पति का कोरोना की चपेट मे आकर निधन हो गया था। इसके बाद से घर को लेकर छोटे बेटे ने विवाद शुरू कर दिया। वह चाहता है कि पूरा मकान उसके नाम कर दिया जाए। इस जिद के चलते उसने बड़े बेटे पर अपनी पत्नी के जरिए झूठे आरोप लगवाए। कई बार मामला पुलिस थाने तक पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। बुजुर्ग महिला की परेशानी सुनने के बाद कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों ने क्षेत्रीय पुलिस थाने को निर्देश दिया कि बुजुर्ग महिला को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाए और मामले की गंभीरता से जांच की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed