फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior Airport Accident: Dangerous landing of Air India flight coming from Bangalore

Gwalior Airport Accident: जमीन छूते ही लड़खड़ाया विमान, वापस उड़ा; दूसरी लैंडिंग भी रही खतरनाक, घबराए यात्री

Sat, 16 Aug 2025 06:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 16 Aug 2025 06:44 PM IST
सार

लैंडिंग के समय तकनीकी खराबी के चलते प्लेन लड़खड़ा गया और एक ओर झुक गया। पायलट ने तुरंत निर्णय लेते हुए विमान को दोबारा टेकऑफ कराया और बाद में दूसरी बार लैंडिंग की, जो पूरी तरह सुरक्षित नहीं रही और प्लेन की स्पीड ज्यादा थी। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
Gwalior Airport Accident: Dangerous landing of Air India flight coming from Bangalore
एयर इंडिया का विमान। - फोटो : ANI

विस्तार

बेंगलुरु से ग्वालियर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 474 लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच गई। यह फ्लाइट दो बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड होती है। प्लेन में बैठे यात्रियों के अनुसार जिस समय प्लेन लैंड हुआ उस समय तकनीकी खराबी के चलते प्लेन पूरी तरह लड़खड़ा गया। एक तरफ को झुक गया। इसके बाद प्लेन को फिर से उड़ाया गया और कुछ समय बाद वापस लैंडिंग की गई। इतने समय तक यात्रियों की जान संकट में बनी रही।
विज्ञापन




बता दें कि बेंगलुरु से ग्वालियर के लिए एयर इंडिया की बोइंग फ्लाइट दो बजे ग्वालियर लैंड होती है। आज शनिवार को लैंडिंग के समय प्लेन में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी वजह से लैंडिंग के समय प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह लड़खड़ाने लगा। प्लेन में बैठे यात्रियों ने बताया कि इतनी तेजी से हलचल हुई कि सभी यात्री घबरा गए। प्लेन को फिर से टेकऑफ किया और कुछ समय बाद में फिर से जब लैंडिंग हुई। ये लैंडिंग भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं थी। उस समय भी प्लेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जन्मदिन से पहले मासूम की हत्या, मां ने सिर पर डंडा मारा, भाई ने बताई पूरी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर भगवान की कृपा से बची जान
बोइंग 474 के एफएटीएफ सीट पर बैठे यात्री डॉक्टर केएम ओझा ने बताया कि आज कृष्ण जन्माष्टमी हैं और भगवान की कृपा से ही वह बच गए, क्योंकि पायलट ने इतनी खतरनाक लैंडिंग की जिस समय प्लेन जमीन से टकराया प्लेन की स्पीड बहुत तेज थी और प्लेन हादसे का शिकार होते-होते बच गया। प्लेन को फिर से टेकऑफ करने के बाद जब दोबारा से लैंड किया गया उस समय भी प्लेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी। उनका कहना है कि उनका रिटर्न टिकट भी इसी प्लेन से है, लेकिन अब वह उसे कैंसिल कराएंगे। साथ ही वह दोषियों पर कार्रवाई करने की बात भी कह रहे हैं।


एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से नहीं मिला सहयोग
प्लेन के एक और यात्री आशुतोष कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्लेन में 160 यात्री सवार थे। प्लेन जमीन पर टच होते ही जोर से लड़खड़ा गया। झटका इतना जोर से था कि अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वे सभी घबराने लगे। प्लेन को दूसरी बार लैंड कराया गया। हम लोग प्लेन से उतरकर एयरपोर्ट पर आ गए उस समय हमारी जान में जान आई। हमने अपनी शिकायत दर्ज करने की कोशिश की तो हमें एयरपोर्ट की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला। तमाम यात्री काफी समय तक प्लेन में तकनीकी शिकायत होने की और अनसेफ लैंडिंग होने की बात वहां उपस्थित जिम्मेदार लोगों को बताते रहे किसी नहीं सुना। आक्रोशित यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। इसके बाद सामूहिक रूप से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। काफी समय बाद एयरपोर्ट डायरेक्टर एके गोस्वामी ने शिकायत ली है और यह शिकायत एयर इंडिया तक पहुंचाने की बात कही।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा तकनीकी खराबी का मामला नहीं
शिकायत के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घटना को सामान्य बताते हुए कहा कि कई बार लैंडिंग के दौरान झटका लग सकता है, यह किसी तकनीकी खराबी का मामला नहीं है। ग्वालियर एयरपोर्ट डायरेक्टर एके गोस्वामी ने बताया कि विमान पूरी तरह सुरक्षित था। वहीं विमान 30 मिनट बाद बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ और सुरक्षित पहुंच भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed