फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news two year old girl murdered by mother on birthday in nayata mundla

Indore News: जन्मदिन से पहले मासूम की हत्या, मां ने सिर पर डंडा मारा, भाई ने बताई पूरी घटना

Sat, 16 Aug 2025 06:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 16 Aug 2025 06:26 PM IST
सार

Indore News : इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में दो साल की मासूम की हत्या ने सबको झकझोर दिया। पिता के घर लौटने पर बेटी खून से लथपथ बिस्तर पर मिली। बेटे ने बताया कि मां ने डंडे से वार किया।

विज्ञापन
indore news two year old girl murdered by mother on birthday in nayata mundla
अस्पताल का दृश्य और इनसेट में मासूम राधिका - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके में दो साल की मासूम राधिका की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम जब पिता रवि कचनारे काम से घर लौटे तो बेटी खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी थी। बेटे रोहित ने बताया कि मां ने डंडा मारकर गेट बंद कर दिया था। पिता ने बताया कि शनिवार को बेटी का जन्मदिन था और वे पिछले चार दिनों से उसकी तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: कोर्ट ने बहू को चेताया, सास को परेशान मत करो, घर पर लगा ताला खोलकर दो
विज्ञापन


पत्नी बोली- कोई और मारकर चला गया
घटना के समय घर में केवल मां बीजल और 6 साल का बेटा मौजूद था। जब रवि ने पत्नी से बेटी की हालत के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि "मैंने कुछ नहीं किया, कोई और मारकर चला गया।" लेकिन बेटे के बयान ने पुलिस को शक की दिशा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानसिक स्थिति थी अस्वस्थ
रवि ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले एक साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। पहले वह बच्चों की देखभाल अच्छे से करती थीं, लेकिन बीमार होने के बाद से उनका व्यवहार बदल गया था। घटना के बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची।

मां पर हत्या का मामला दर्ज
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि दो साल की बच्ची की हत्या के मामले में मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। बच्ची के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed