{"_id":"6488a03f0cba15e55f0121f6","slug":"girl-died-truck-overturning-in-gwalior-bulero-filled-with-wedding-processions-overturned-in-jabalpur-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ग्वालियर में ट्रक पलटने से तीन साल के बच्ची की मौत, जबलपुर में बारातियों से भरी बोलेरो पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ग्वालियर में ट्रक पलटने से तीन साल के बच्ची की मौत, जबलपुर में बारातियों से भरी बोलेरो पलटी
Tue, 13 Jun 2023 10:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:28 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले और जबलपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में ग्वालियर में तीन साल के बच्ची की मौत हो गई। जबकि जबलपुर में बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी पलट गई।
विज्ञापन
मकान पर ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर जिले में घाटी पर चढ़ते समय प्याज से भरा ट्रक मकान पर पलट गया। घटना तिघरा रोड गोल पहाड़िया पर हुई। घटना में तीन साल की बच्ची पलक की मौत हो गई है। उसकी मां प्रीति कुशवाह (27) घायल हो गई। ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया इलाके में नो एंट्री के समय तिगरा रोड से शहर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा तेज स्पीड ट्रक अनियंत्रित होकर एक भूसे की टाल और फिर मकान पर पलट गया, जिससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में मौजूद एक महिला और उसकी बेटी मकान के मलबे की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और मदद के लिए दौड़े लोगों ने जब मकान का मलबा हटाया तो गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीन साल की बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 27 साल की उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंची और मकान पर पलटे ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। हादसे में मौत हुई तीन साल की मासूम की पहचान पलक कुशवाह के रूप में हुई है। वहीं उसकी मां प्रीति कुशवाहा को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायल मां के गर्भवती होने की जानकारी भी सामने आई है।
विज्ञापन
जबलपुर में बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी पलटी...
सागर में आयोजित विवाह समारोह से लौट रही बारातियों की बोलेरो गाड़ी गढा थानान्तर्गत पलट गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दस व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
गढा थाना प्रभारी राकेश तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरगी के ग्राम मुहास निवासी प्रकाश भूमिया अपने अन्य परिचितजनों के साथ सागर बारात में गया था। सभी बोलेरो क्रमांक एमपी-15 सीए-0773 में सवार होकर वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में प्रकाश की मौत हो गई तथा अन्य 10 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने सूचना मिलने पर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल तथा लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।
