फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Four accused arrested with reward in Gwalior Sarpanch murder case

Gwalior Sarpanch murder case: हत्या के चार इनामी आरोपी गिरफ्तार; देशी तमंचे और जिंदा राउंड भी बरामद

Sat, 14 Oct 2023 09:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 14 Oct 2023 09:54 AM IST
सार

 ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में 9 अक्टूबर की सुबह वकील से मिलने आए बनहेरी सरपंच विक्रम रावत की गोली मारकर हत्या की थी।

विज्ञापन
Four accused arrested with reward in Gwalior Sarpanch murder case
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ग्वालियर में सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या मामले में ग्वालियर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से 315 बोर के देशी की तमंचे और जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके में 9 अक्टूबर की सुबह वकील से मिलने आए बनहेरी सरपंच विक्रम रावत की गोली मारकर हत्या की थी। हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे, जिसमें पांच आरोपी यह हत्याकांड को अंजाम देते नजर आए थे इसके बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए पांच नामज़द और अन्य  आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, जिसमें इंदौर पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत का नाम मुख्य रूप से सामने आया था और आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और पड़ाव थाना पुलिस की लगभग आधा दर्जन टीम में लगा दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस टीमों को इनपुट मिले थे कि आरोपी सबलगढ़ विजयपुर करौली होते हुए जयपुर की ओर गए हैं और जब टीम जयपुर पहुंची तो आरोपी जयपुर से भी निकल चुके थे और उनके ग्वालियर के तेघरा थाना क्षेत्र के जंगल में छिपे होने की सूचना क्राइम ब्रांच को लगी थी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कुलेथ चौराहा के पास चार आरोपियों को दबोच लिया पूछताछ करने पर चारों आरोपियों द्वारा  सरपंच विक्रम रावत की हत्या करना स्वीकार किया गया। उनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 315 बोर के तीन अवैध कट्टे और 20 जिंदा राउंड भी बरामद किए आरोपियों से फिलहाल पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed