{"_id":"6346a7857caf75210e0dd518","slug":"farmers-gave-ultimatum-to-collector-regarding-their-demands-in-gwalior-chambal-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farmer Protest Gwalior: 'सही सर्वे नहीं हुआ तो कलेक्टर कुर्सी पर न बैठ पाएंगे, सीएम को शहर में नहीं आने देंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmer Protest Gwalior: 'सही सर्वे नहीं हुआ तो कलेक्टर कुर्सी पर न बैठ पाएंगे, सीएम को शहर में नहीं आने देंगे'
Wed, 12 Oct 2022 05:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 12 Oct 2022 05:10 PM IST
सार
ग्वालियर-चंबल अंचल में पिछले एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार अतिवृष्टि से हुए फसलों के नुकसान को लेकर कांग्रेस नेताओं ने किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि बर्बाद हुई फसलों का सही तरीके से और समय पर सर्वे नहीं हुआ तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर अंचल में हुई बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ज्वार, बाजरा, तिल, धान, आलू और मक्का की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से बर्बाद फसलों का अब तक सर्वे नहीं किया गया है, जिसके चलते भितरवार, डबरा और मुरार ग्रामीण के आक्रोशित किसानों के साथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर जंगी प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
किसानों के प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने कड़े शब्दों में जिला प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अगर तीन दिन के अंदर बर्बाद फसलों का ईमानदारी से सर्वे नहीं हुआ तो शहर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घुसने नहीं देंगे और कलेक्टर को भी कुर्सी पर नहीं बैठने देंगे।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए कहा कि भितरवार क्षेत्र के किसानों पर डेढ़ साल में तीन बार प्राकृतिक आपदा आ चुकी है। मौके पर सीएम भी पहुंचे थे, लेकिन डायलॉग देकर लौट गए। किसानों के प्रदर्शन पर ग्वालियर कलेक्टर को शायद विक्रम सिंह का कहना था कि पूर्व आपदाओं में मुआवजा दिया गया था और हाल ही में बेमौसम बारिश से हुई फसलों के नुकसान के लिए सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
