फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Digvijay Singh got angry on age related question of journalist in Gwalior, asked Is Modi ji young in BJP

Gwalior: पत्रकार के उम्र वाले सवाल पर गुस्सा हुए दिग्विजय सिंह, कहा-क्या BJP में शिवराज सिंह, मोदी जी युवा हैं

Sun, 26 Mar 2023 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 Mar 2023 07:56 PM IST
सार

ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार के उम्र वाले सवाल पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह क्या बैशाखी पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी में मोदी जी युवा हैं। क्या वह बुजुर्ग नहीं हैं। साथ ही सिंह ने कहा कि आप मोदी जी से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए क्यों नहीं कहते हैं।

विज्ञापन
Digvijay Singh got angry on age related question of journalist in Gwalior, asked Is Modi ji young in BJP
उम्र संबंधी सवाल पूछने पर पत्रकार पर गुस्सा हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के बाद पार्टी काफी आक्रोश में है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर लगातार निशाना साध रही है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जगह-जगह प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उम्र संबंधी सवाल पूछने पर वे एक पत्रकार पर भड़क गए और दोनों लोगों के बीच गर्मागरम बहस हो गई।

विज्ञापन


पत्रकार ने पूछा था कि कांग्रेस में युवा नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। लेकिन बुजुर्ग नेता जो 75 साल के हैं, क्या उन्हीं का चेहरा दिखा कर आप चुनाव जीत लेंगे? पत्रकार के इस सवाल पर दिग्विजय सिंह गुस्से से लाल हो गए।
विज्ञापन


'बीजेपी से यह सवाल क्यों नहीं पूछते'
पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि दिग्विजय सिंह क्या बैशाखी पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सवाल बीजेपी से क्यों नहीं पूछते हैं। क्या बीजेपी में शिवराज सिंह, मोदी जी युवा हैं। क्या वह बुजुर्ग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आप बेहूदा सवाल पूछ रहे हैं। आप टीवी संस्थान का नाम बदनाम कर रहे हैं। इस बात को लेकर जमकर बहस हुई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप मोदी जी से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए क्यों नहीं कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज सरकार और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed