{"_id":"637498d0da9c571f551521da","slug":"death-of-a-devotee-in-bageshwar-dham-dhirendra-shastri-said-was-a-female-heart-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बागेश्वर धाम में श्रद्धालु की मौत, धीरेंद्र शास्त्री बोले- यहां पर्याप्त इंतजाम,महिला हार्ट पेशेंट थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बागेश्वर धाम में श्रद्धालु की मौत, धीरेंद्र शास्त्री बोले- यहां पर्याप्त इंतजाम,महिला हार्ट पेशेंट थी
Wed, 16 Nov 2022 02:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 16 Nov 2022 02:15 PM IST
सार
मंगलवार को बागेश्वर धाम में महिला श्रद्धालु की मौत पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महिला हार्ट की पेशेंट थी, भीड़ ज्यादा होने की वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिण्ड जिले के ददरौआ धाम में चल रही धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ में मंगलवार को कुचलकर एक महिला की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गये। इस मामले में बुधवार को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। मंगलवार को भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि यहां पर पर्याप्त इंतजाम था, पहले से ही महिला हार्ट पेशेंट थी, जन समुदाय बहुत था, सफोकेशन की वजह से उनको दिक्कत हुई है। उसकी वजह से उनकी सांस रूक गई थी, यहां पर ना तो कोई भगदड़ हुई है और ना हो सकती है। यहां पर प्रशासन की पूरी व्यवस्था है।
मेहंगाव और मौ के बीच स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर दंदरौआ धाम में बीते एक सप्ताह से धार्मिक आयोजन चल रहे हैं इसके अलावा तीन दिन से यहां बागेश्वर धाम से जुड़े कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के प्रवचन और दरबार भी चल रहा है। इसमें भाग लेने के लिए लाखों लोगों की भीड़ यहां रोज जुट रही है। इसमें आम श्रद्धालुओं के अलावा अनेक राजनेता और प्रशासनिक अफसर भी पहुंच रहे हैं। मंगलवार सुबह दर्शन के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी थी। मंदिर के गेट पर भीड़ अधिक होने से धक्का मुक्की शुरू हो गयी, जिसके चलते अनेक लोग गिर गए और फिर उनके ऊपर भीड़ चढ़ गयी। इसके बाद भगदड़ की स्थिति भी बनी और जब तक लोग संभल पाते अनेक लोग दबकर घायल हो चुके थे और इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक के बेटे राम बंसल ने आरोप लगाया कि वहां जितनी भीड़ बुलाई गयी है। उस हिसाब से वहां लोगों की सुरक्षा और दर्शन की व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं हैं।