{"_id":"63e6fb96d3cb76b5e202cc1e","slug":"crime-husband-killed-his-wife-over-suspicion-of-character-in-gwalior-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: पहले इश्क में पड़कर विवाह, फिर चरित्र पर शक और अब हत्या, थाने पहुंचकर बोला- मेरी बीवी बेवफा थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: पहले इश्क में पड़कर विवाह, फिर चरित्र पर शक और अब हत्या, थाने पहुंचकर बोला- मेरी बीवी बेवफा थी
Sat, 11 Feb 2023 07:51 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Feb 2023 07:51 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद व्यक्ति थाने पहुंचा और बोला कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आ रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ग्वालियर जिले के बहोड़ापुर थाना इलाके में एक पति ने चरित्र को लेकर शक में पत्नी की हत्या कर दी है। पति रात को शराब के नशे में घर पहुंचा तो पति को पत्नी पर शक हुआ और विवाद के बाद उसने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद कुछ घंटे पत्नी के शव के पास बैठकर रोता रहा, फिर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने पूरी घटना बताई। उसको शक था कि उसकी पत्नी बेवफा थी। बताया जा रहा है कि आरोपी अवधेश स्वर्णकार और सोनम ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने मृत महिला के शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहले प्रेम विवाह फिर चरित्र पर शक...
घटना थाना बहोड़ापुर इलाके की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अवधेश स्वर्णकार जो कि किशन बाग इलाके में रहता है। उसने सोनम नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। लेकिन विवाह के बाद पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। विगत दिनों पत्नी के व्हाट्सेप पर पति ने किसी युवक का फोटो भी देखा था। इससे उसका शक और गहरा गया और फिर इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होने लगा।
विज्ञापन
तड़के थाने पहुंचा और बोला पत्नी की हत्या करके आया हूं...
आरोपी पति बहोड़ापुर थाने पहुंचा, उसने बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। यह बात सुन ड्यूटी पर तैनात पुलिस में हड़कंप मच गया। सब इंस्पेक्टर सैयद याकद अली का कहना है कि पुलिस जब उसे साथ लेकर उसके घर पहुंची तो बात सच थी। वहां एक महिला मृत पड़ी थी। पुलिस ने मौका नक्शा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी ने बताया कि वह सोनम को बहुत प्यार करता था और इसीलिए उसने उसके साथ लव मैरिज की। लेकिन उसकी कुछ अन्य लोगों से नजदीकियां देखकर उसे बहुत गुस्सा आया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसकी हत्या हो गई। इसके बाद उसे उसके मरने का बहुत दुख हुआ और वह पहले एक घंटे तक उसके शव के पास बैठकर रोता रहा, फिर पुलिस थाने पहुंचा।
लात घूंसों और डंडों से की हत्या...
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच चरित्र संबंधी शक को लेकर विवाद हुआ और फिर आरोपी ने लात घूंसों और डंडों से पीटकर अपनी पत्नी को मार डाला। आरोपी को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
