{"_id":"62ea7419ffaa5447602314a5","slug":"cooperative-inspector-held-red-handed-for-taking-bribe-for-rejoining","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: घूसखोर ने बाप-बेटे को नौकरी से निकाला, कहा- गहने, लुगाई बेचो पर 30 हजार रुपये दो, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: घूसखोर ने बाप-बेटे को नौकरी से निकाला, कहा- गहने, लुगाई बेचो पर 30 हजार रुपये दो, हुआ गिरफ्तार
Wed, 03 Aug 2022 06:41 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 03 Aug 2022 06:41 PM IST
सार
ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने सहकारिता विभाग के निरीक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उसने पिछोर सोसाइटी के मैनेजर और सेल्समैन से जॉइनिंग के लिए पैसे मांगे थे।
विज्ञापन
सहकारिता निरीक्षक केशव टंडन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को सहकारिता विभाग के निरीक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उसने पिछोर सोसाइटी के मैनेजर और सेल्समैन को नौकरी से निकाल दिया था। दोनों आपस में बाप-बेटे हैं। जब वे स्टे ले आए तो बहाली के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
शिकायतकर्ता पिछोर सोसाइटी के सेल्समैन अल्ताफ अहमद खान ने बताया कि उनके पिताजी कुछ महीनों में रिटायर होने वाले है। इससे पहले बिना बात के सहकारिता निरीक्षक केशव टंडन ने उन दोनों को नौकरी से निकाल दिया। जब उन्होंने इस पर स्टे ले लिया तो टंडन उन्हें बहाल करने को तैयार नहीं हुआ। उसने कहा कि 50 हजार रुपये दोगे तब जॉइन करवाउंगा। बातचीत आगे बढ़ी तो 20 हजार रुपये में डील हुई। अल्ताफ ने 15 हजार रुपये दे भी दिए थे। मंगलवार को किसी बात को लेकर अल्ताफ और टंडन में विवाद हो गया।
अल्ताफ के मुताबिक मंगलवार को टंडन ने शराब पी रखी थी। वह नशे में यह भी बोल गया कि मैं बिना पैसे के कुछ नहीं करूंगा। लुगाई बेचो, गहने बेचो, कुछ भी करो, पर पैसे देने होंगे। इस पर मैने लोकायुक्त से शिकायत की। उन्हें बातचीत की रिकॉर्डिंग भी दी, जिससे यह साबित होता है कि निरीक्षक घूस मांग रहा है। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने निरीक्षक को ट्रैप में फंसाया।