फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Congress trying to take country towards negative thinking Jyotiraditya Scindia taunts Rahul Gandhi statement

Politics: 'देश को नकारात्मक सोच की ओर ले जाने की कोशिश कर रही कांग्रेस'; राहुल के बयान पर सिंधिया का तंज

Sat, 03 Aug 2024 06:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 06:54 PM IST
सार

राहुल गांधी पर तंज करते हुए सिंधिया ने कहा, आज कांग्रेस की स्थिति हो चुकी है, जो देश को बढ़ाने का काम नहीं बल्कि देश को नकारात्मक सोच और विचारधारा के रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रही है। भाई-भाई के बीच झगड़ा तय करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Congress trying to take country towards negative thinking Jyotiraditya Scindia taunts Rahul Gandhi statement
ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी उन पर छापेमारी की तैयारी कर रहा है। राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, जिन लोगों की भटकाने और झूठ बोलने की नीति है, वही ऐसे नकारात्मक स्टेटमेंट्स देते हैं।

विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन लोगों की भटकाने की नीति है, झूठ बोलने की नीति है, देश को विकास के पथ पर देखकर गौरव के बदले भी ईर्ष्या की भावना है, वही ऐसे नकारात्मक स्टेटमेंट्स देते हैं।
विज्ञापन


'भाई-भाई के बीच झगड़ा तय'
आज जो कांग्रेस की स्थिति हो चुकी है, देश को बढ़ाने का काम नहीं, बल्कि देश को नकारात्मक सोच और विचारधारा के रास्ते की ओर ले जाने का कोशिश कर रही है। भाई-भाई के बीच झगड़ा तय करने की कोशिश कर रही है, जिस कांग्रेस पार्टी ने सदैव हर कमीशन की रिपोर्ट का विरोध किया, मंडल कमीशन की रिपोर्ट का विरोध किया, वो आज जाति-जाति की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस का सफाया हुआ इस चुनाव में'
सिंधिया ने आगे कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का सफाया इस चुनाव में हुआ, 13 राज्यों में खाता नहीं खुला। जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी के साथ सीधा-सीधा मुकाबला हुआ है, वहां केवल 25 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट है। साल 2014, 2019 और 2024 की सीट ले लें, जितनी सीटें इन तीनों चुनाव में कांग्रेस जीती है, उनको भी आप इकट्ठा कर लो तो वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के 2024 के चुनाव में जो 240 सीट मिली है, उस आंकड़े तक भी कांग्रेस नहीं पहुंच पा रही है। यह हाल कांग्रेस पार्टी का हो चुका है। इसलिए किसी और पर उंगली दिखाने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके।


बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दावा किया था कि ईडी उन पर रेड मार सकती है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा था, जाहिर है, दो इन एक को मेरा चक्रव्यूह भाषण पसंद नहीं आया। ईडी के अंदरूनी सूत्र मुझे बताते हैं कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। खुले हाथों से इंतजार कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed