फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Commandant Purnedu Tiwari released from death sentence in Qatar

MP News: कतर में मौत की सजा से रिहा हुए कमांडेंट पुर्णेदु तिवारी, बहन ने की खुशी जाहिर

Mon, 12 Feb 2024 04:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 12 Feb 2024 04:17 PM IST
सार

MP News: लगभग डेढ़ साल से कतर की जेल में बंद 8 पूर्व भारतीय सैनिकों के परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कतर द्वारा अब उन सभी को भारत वापस भेजने का निर्णय लेकर आठ में से सात भारतीयों को वापस भेज दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Commandant Purnedu Tiwari released from death sentence in Qatar
मौत की सजा से रिहा हुए कमांडेंट पुर्णेदु तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कतर से रिहा हुए पूर्व कमांडेंट पूर्णेन्दु तिवारी की बहन डॉक्टर मीतू भार्गव ग्वालियर में ही रहती है, जिन्होंने अपने भाई की रिहाई पर न सिर्फ खुशी जाहिर की, बल्कि इस मुहिम के लिए भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रिया अदा भी किया।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान डॉक्टर मीतू भार्गव ने कहा कि मुझे रात में ही खबर मिली की कतर द्वारा उनके भाई पूर्व कमांडेंट पूर्णेन्दु तिवारी सहित आठों लोगों को सजा से रिहा कर दिया गया है।  इसके अलावा बड़ी खुशी की बात यह थी कि 7 लोग सब कुशल वापस भारत भी लौट चुके हैं, लेकिन उनके भाई अब तक भारत वापस नहीं आए हैं, लेकिन जल्दी ही भारत वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस मुहिम के लिए मैं प्रधानमंत्री सहित सभी को धन्यवाद देती हूं।
विज्ञापन


भाई को देखकर बहुत खुशी 
डॉक्टर भार्गव ने कहा कि अभी हमारी खुशी कुछ अधूरी है। क्योंकि अभी मेरे भाई पूर्व कमांडेंट पूर्णेन्दु तिवारी नहीं आ पाए हैं, लेकिन कतर के इस निर्णय का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं और कतर के अमीर का भी शुक्रिया करते हैं। उन्होंने बताया कि मेरी मेरे भाई से भी बात हुई है। वे कतर में अपने घर पर पहुंच गए हैं और दिखने में भी अच्छे लग रहे हैं। उन्हें इस स्थिति में देख कर बहुत खुशी हो रही है। जो शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed