{"_id":"63cf93d62abe557aa328efef","slug":"bjp-leader-kapil-mishra-s-big-statement-said-rahul-should-tell-whether-it-is-india-jodo-yatra-or-pakistan-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- राहुल बताएं यह भारत जोड़ो यात्रा है या पाकिस्तान जोड़ो यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- राहुल बताएं यह भारत जोड़ो यात्रा है या पाकिस्तान जोड़ो यात्रा
Tue, 24 Jan 2023 01:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:46 PM IST
सार
कपिल मिश्रा ने कहा कि हम बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री महाराज के साथ हम खड़े हैं। हमने कल भी यह कहा था कि जो भी धर्मगुरू, कथावाचक और मठाधीश लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के खिलाफ बोलेगा उनके खिलाफ हमले होंगे तो हम लोग उनके साथ खड़े होंगे।
विज्ञापन
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने राहुल गांधी से किया सवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिए गए बयान पर जबावी हमला करते हुए राहुल गांधी से सवाल किया। उन्होंने कहा एक तरफ राहुल भारत जोड़ो यात्रा कर रहे रहे हैं वहीं, उनके आसपास के लोग ऐसे सवाल उठा रहे हैं। अब उन्हें तो स्पष्ट करना चाहिए कि यह भारत जोड़ो यात्रा है या पाकिस्तान जोड़ो यात्रा।
दिग्विजय के बयान पर राहुल से सवाल
मंगलवार को एक आयोजन में शिरकत करने ग्वालियर पहुंचे कपिल मिश्रा ने कहा कि आज सवाल यह है कि आज भारत की सेना पर फिर से दिग्विजय सिंह ने प्रश्न उठाये हैं। ये वो ही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने कसाब को भी हिन्दू साबित करने की कोशिश की थी। मुम्बई हमले को हिन्दू आतंकवादियों ने किया इसकी एक किताब का विमोचन भी किया था और आज उन्होंने भारत की सेना से दुबारा सवाल पूछने का काम किया है। अब हम यह राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहते हैं कि आपके आसपास के लोग ऐसे सवाल उठा रहे हैं तो वे बताए कि उनकी भारत जोड़ो यात्रा है या पाकिस्तान जोड़ो यात्रा है।
कांग्रेस डूबती हुई नाव है
मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस फड़फड़ाता हुआ दीया है। डूबती हुई नाव है इसलिए वह ऐसी बात कर रही है। लेकिन इस समय देश का अमृतकाल चल रहा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। आज भारत जिस मुकाम पर पहुंच गया है और जिस लक्ष्य की ओर देख रहा है, भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा गया। भारत की जनता हमारे साथ है और लक्ष्य को पाने के लिए साथ है।
विज्ञापन
कपिल बोले- हम धर्मगुरू धीरेंद्र शास्त्री के साथ
वहीं, कपिल मिश्रा ने कहा कि हम बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री महाराज के साथ हम खड़े हैं। हमने कल भी यह कहा था कि जो भी धर्मगुरू, कथावाचक और मठाधीश लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के खिलाफ बोलेगा उनके खिलाफ हमले होंगे तो हम लोग उनके साथ खड़े होंगे।