फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Aurangzeb controversy: Jyotiraditya Scindia attacked the opposition for glorifying Aurangzeb

Aurangzeb controversy: कुछ लोगों को विदेशी आक्रांताओं की जय-जयकार करना अच्छा लगता, विपक्ष पर सिंधिया का हमला

Sat, 08 Mar 2025 10:30 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 10:30 AM IST
सार

Aurangzeb controversy: सिंधिया ने कहा कि कुछ लोगों को अभी भी विदेशी आक्रांताओं से प्रभावित हैं। उन्हें उनकी जय-जयकार करने में ही अच्छा लगता है। मैं भारत का नागरिक हूं और मुझे अपनी भारत माता पर गर्व है।

विज्ञापन
Aurangzeb controversy: Jyotiraditya Scindia attacked the opposition for glorifying Aurangzeb
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : PTI

विस्तार

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। औरंगजेब के महिमामंडन को लेकर सिंधिया ने कहा कि कुछ लोग अभी भी विदेशी आक्रांताओं से आकर्षित हैं। मैं मराठा हूं और भारत माता का बेटा हूं। हमें हमारे योद्धाओं पर गर्व है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि कुछ लोगों को अभी भी विदेशी आक्रांताओं से प्रभावित हैं। उन्हें उनकी जय-जयकार करने में ही अच्छा लगता है। मैं भारत का नागरिक हूं और मुझे अपनी भारत माता पर गर्व है। हमें उन योद्धाओं पर गर्व है, जिन्होंने भारत माता को आजाद करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। सिंधिया ने कहा कि हमारे योद्धा सिर्फ मराठा ही नहीं थे, बल्कि आदिवासी समाज और अन्य समाजों के भी अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। भारत का इतिहास और संस्कृति केवल 200, 400 या 500 साल पुरानी नहीं है, बल्कि यह हजारों साल पुरानी विरासत है। विपक्ष आज भी आक्रांताओं की मानसिकता में डूबा हुआ है, जबकि भारत आगे बढ़ रहा है और वे अतीत में अटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


POK पर विदेश मंत्री जयशंकर के बयान का समर्थन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा लंदन में दिए गए बयान-  POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) भारत में शामिल होगा तो ही वहां शांति कायम होगी का सिंधिया ने समर्थन किया। उन्होंने कहा, जयशंकरजी ने बिल्कुल सही कहा है, POK हमारा होना ही चाहिए। इस बयान से किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए?"

माधव नेशनल पार्क बनेगा टाइगर रिजर्व
सिंधिया ने खुशी जताते हुए कहा कि शिवपुरी का माधव नेशनल पार्क अब माधव टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है। 10 मार्च को मेरे पिताजी स्व. माधवराव सिंधियाजी की 80वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री और वन मंत्री भूपेंद्र सिंह इसका शुभारंभ करेंगे। यह पल मेरे लिए बेहद खास रहेगा। सिंधिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और वन मंत्री भूपेंद्र सिंह का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed