फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   AAP workers arrive to show black flags to Vijayvargiya over Shurpanakha's statement

MP News: शूर्पणखा वाले बयान को लेकर विजयवर्गीय को काले झंडे दिखाने पहुंचे आप कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झूमाझटकी

Thu, 13 Apr 2023 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 04:24 PM IST
सार

 गुरुवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी आप कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी हुई।

विज्ञापन
AAP workers arrive to show black flags to Vijayvargiya over Shurpanakha's statement
ग्वालियर में कैलाश विजयवर्गीय को काले झंडे दिखाने के लिए जमा हुए आप कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का लड़कियों के पहनावे को लेकर दिया गया बयान पीछा नहीं छोड़ रहा है। उन्हें इसे लेकर काफी विरोध झेलना पड़ रहा है। गुरुवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी आप कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी हुई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल में ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने लड़कियों के पहनावे को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उसके बाद आम आदमी पार्टी लगातार इस बयान का विरोध प्रदर्शन कर रही है। जैसे ही कैलाश विजयवर्गीय अपने एक कार्यकर्ता के पास मुलाकात करने के लिए पहुंचे तो वहां आप पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि राय गुप्ता भी पहुंच गईं और उनकी गाड़ी के सामने काले झंडे लेकर खड़ी हो गईं। जब तक कैलाश विजयवर्गीय बाहर नहीं आए तब तक वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहीं। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने आप पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और रुचि राय गुप्ता को समझाया और वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन वे वहां से नहीं हटीं और पुलिस से भी विवाद हुआ। जब कैलाश विजयवर्गीय कार्यकर्ता के घर से निकले तो काले झंडे दिखाने की कोशिश करने लगे। उसके बाद पुलिस ने काफी झूमाझटकी हुई और उसके बाद कैलाश विजयवर्गीय वहां से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed