फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   a wealthy friend was robbed by his own friends In Gwalior

Gwalior Crime: मालदार दोस्त को उसके ही दोस्तों ने लूटा, षडयंत्र ऐसा रचा की आप भी माथा पकड़ लेंगे; जानें मामला

Mon, 11 Nov 2024 12:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Nov 2024 12:18 PM IST
सार

Gwalior Crime: ग्वालियर में दोस्तों ने मिलकर ही अपने दोस्त को अन्य दोस्तों से क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर लूट करवा दी। उससे पौने तीन लाख रुपये जबरन ट्रांसफर करवा दिए। यह घटना इसलिए कराई गई, क्योंकि उसका दोस्त धनवान था। इसलिए उससे पैसे ऐंठने के लिए क्राइम ब्रांच के नाम पर उससे पैसे लेने की योजना बना डाली। 

विज्ञापन
a wealthy friend was robbed by his own friends In Gwalior
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहा जाता है कि किसी को दोस्त बनाने से पहले उसे पहले अच्छे से जानना जरूरी है, क्योंकि यदि आपकी सोहबत खराब है तो कभी भी आप किसी षड्यंत्र या अपराध में फंस सकते हैं। कुछ ऐसा ही मामला ग्वालियर में सामने आया है, जिसमें एक युवक के दोस्त ने ही अपने कुछ आवारा किस्म के दोस्तों को अपराध करने के लिए उकसाया। जबकि एक अन्य दोस्त से करीब पौने तीन लाख रुपए जबरन ट्रांसफर करा दिए। 

विज्ञापन


उपनगर में रहने वाले यश गोस्वामी ने अपने दोस्तों पोसू किरार, सोनू किरार और एक अन्य युवक के साथ मिलकर अपने तीसरे दोस्त को लूटने की योजना बनाई थी। इसके तहत उसने पोसू और सोनू को बताया था कि उसका दोस्त बेहद मालदार है, यदि उसे क्राइम ब्रांच का पुलिस कर्मचारी बनाकर धमकाया जाए तो वो मोटा माल दे सकता है।
विज्ञापन


योजना सुन सभी लोग तैयार हो गए। उन्होंने योजना बनाई और फिर यश गोस्वामी अपने शिकार दोस्त को लेकर घूमने निकला। रास्ते में चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और खुद को क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बताया। उन्होंने यश और उसके दोस्त को धमकाया कि वह दोनों क्रिप्टोकरंसी का काम करते हैं और मनी लॉन्ड्रिंग में भी उनका नाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनकर यश का दोस्त घबरा गया। उस पर बीस हजार रुपए नकद थे, जो उसने तुरंत बदमाशों को एफआईआर से बचने के फेर में दे दिए। बाकी ढाई लाख रुपए उसने अपने अकाउंट से ट्रांसफर कर दिए। युवक कई दिनों तक इस मामले को अपने घर वालों से दबाए रहा, लेकिन जब इन बदमाशों ने युवक को क्राइम ब्रांच के नाम पर दोबारा तलब किया तो उसने अपने पिता को इस घटना के बारे में सारी जानकारी दी।


पिता उसे लेकर क्राइम ब्रांच पहुंचे और सारी बात बताई तो पता चला कि क्राइम ब्रांच ने तो इसे बुलाया ही नहीं। वहां इस मामले की शिकायत लेकर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने यश गोस्वामी के साथ ही पोसू और सोनू नामक युवकों को भी पकड़ा। यश ने पूरे षडयंत्र को उजागर करते हुए कहा कि उसका दोस्त मालदार आसामी था। इसलिए उसे लूटने की योजना बनाई गई थी। उसके अन्य दोस्त क्राइम ब्रांच के कर्मचारी बुनकर उन्हें धमकाने गए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed