फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Scindia said on familism, said- For 40 years only one person in Scindia family has been doing politics

Gwalior: परिवारवाद पर बोले सिंधिया, कहा- 40 साल से सिंधिया परिवार में एक ही व्यक्ति राजनीति करता आ रहा है

Thu, 09 Jun 2022 10:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 10:15 PM IST
सार

सिंधिया ने ग्वालियर में कहा कि मैं इस पर नहीं पड़ना चाहता कि नेता की फैमिली में टिकट मिले या ना मिले, लेकिन सिंधिया परिवार मैं सिर्फ एक ही व्यक्ति राजनीति करता आ रहा है।

विज्ञापन
Gwalior: Scindia said on familism, said- For 40 years only one person in Scindia family has been doing politics
जेपी नड्डा द्वारा दिए गए परिवारवाद के बयान का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समर्थन किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिए गए परिवारवाद के बयान का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समर्थन किया है। सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार मैं सिर्फ एक ही व्यक्ति राजनीति करता आ रहा है और सिंधिया परिवार 40 साल से अपने परिवार में यह कदम अपना रहा है।
विज्ञापन


सिंधिया ने ग्वालियर में मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं इस पर नहीं पड़ना चाहता कि नेता की फैमिली में टिकट मिले या ना मिले, लेकिन सिंधिया परिवार मैं सिर्फ एक ही व्यक्ति राजनीति करता आ रहा है।  सिंधिया ने कहा कि सभी को मौका मिलना चाहिए। परिवार का एक सदस्य काफी होना चाहिए। अब कयास लगाए जाने लगे हैं कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महा आर्यमन सिंधिया फिलहाल राजनीति में एंट्री नहीं कर रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था नड्डा ने
करीब आठ दिन पहले जेपी नड्डा भोपाल आए थे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा था कि किसी भी नेता पुत्र को टिकट नहीं मिलेगा। केंद्रीय संगठन ने जो पॉलिसी बनाई है, उसी हिसाब से टिकट का वितरण होगा। संगठन ने तय किया है कि एक व्यक्ति को एक काम देना है। यह केवल विधानसभा चुनाव नहीं, बल्कि निकाय चुनाव में भी लागू होगा। नड्डा ने UP का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां कई सांसदों के बेटे अच्छा काम करने पर दावेदार थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया। नेताओं के बेटे फिलहाल संगठन के काम में लगे रहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed