{"_id":"61a523b925afb5453e60f309","slug":"gwalior-police-arrested-a-loving-couple-with-300-grams-of-smack-during-bike-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर : बाइक सवार प्रेमी जोड़े को चेकिंग के दौरान 300 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर : बाइक सवार प्रेमी जोड़े को चेकिंग के दौरान 300 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 30 Nov 2021 12:32 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:32 AM IST
सार
ग्वालियर में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यादव धर्मकांटे के पास चेकिंग के दौरान प्रेमी और प्रेमिका तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास 30 लाख कीमत की 300 ग्राम स्मैक मिली है। साथ ही 3500 रुपये नगदी भी बरामद हुई।
विज्ञापन
डेमो - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने बाइक से जा रहे प्रेमी जोड़े को स्मैक की तस्करी करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यादव धर्मकांटे के पास चेकिंग के दौरान रोककर दोनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
प्रेमी और प्रेमिका के पास तलाशी के दौरान 30 लाख कीमत की 300 ग्राम स्मैक मिली है। साथ ही उनके पास से 3500 रुपये नगदी भी बरामद हुई। प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक के खिलाफ हजीरा थाना क्षेत्र एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। हजीरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला किया है।
विज्ञापन
