{"_id":"623edcb1a9fdc8658c14eb16","slug":"gwalior-news-65-year-old-man-arrested-for-raping-an-11-year-old-girl-with-the-lure-of-chocolate","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: 11 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला 65 वर्षीय अधेड़ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: 11 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला 65 वर्षीय अधेड़ गिरफ्तार
Sat, 26 Mar 2022 02:58 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 26 Mar 2022 02:58 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 11 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर पतंग की दुकान चलाने वाले ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ग्वालियर का माधौगंज थाना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 11 साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला आरोपी पतंग की दुकान चलाता है। बच्ची के घर के पास ही रहता है। उसने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची की आंख पर पट्टी बांधी और उसे अपने गोदाम में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला ग्वालियर के रॉक्सीपुल इलाके का है। 11 साल की बच्ची कक्षा-6 की छात्रा है। गुरुवार को वह घर से कुछ रुपये लेकर खरीदारी के लिए निकली थी। पास ही में पतंग दुकान चलाने वाले अधेड़ चतुर्भुज राठौर ने उसे चॉकलेट का लालच दिया। उसे गोदाम पर ले गया और आंख पर पट्टी बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को घर आने में काफी देर हो गई तो परिजन उसकी तलाश में घर से निकले। तब तक आरोपी बच्ची को गोदाम में छोड़कर भाग निकला था। वह किसी तरह वहां से बाहर निकली और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर माधौगंज पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और अधेड़ को गिरफ्तार किया।