फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Most wanted criminal caught by police, there was also a reward of seven thousand on arrest

ग्वालियर: पत्नी से मारपीट में गिरफ्तार पति निकला मोस्ट वांटेड अपराधी, चार लोगों की हत्या के मामले में तलाश रही थी पुलिस

Thu, 17 Mar 2022 05:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 05:49 PM IST
सार

एक महिला की शिकायत पर मारपीट करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जब उससे पुलिस ने पूछताछ शुरू की है, तो वह एक मोस्ट वांटेड अपराधी निकला। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर सात हजार रुपये का इनाम भी रखा था।

विज्ञापन
Gwalior: Most wanted criminal caught by police, there was also a reward of seven thousand on arrest
ग्वालियर पुलिस क्राइम ब्रांच ने ठगी के लिए हत्या करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस क्राइम ब्रांच ने ठगी के लिए हत्या करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। दरअसल उसे पकड़ा तो पत्नी से मारपीट के मामले में था, पर पूछताछ में उसके मोस्ट वांटेड अपराधी होने का खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश ओर मध्य प्रदेश पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थीं।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी राजेश कमरिया बहुत बड़ा नटवरलाल बताया जाता है। आरोपी पिछले 10 साल से शहर में ही भेष और नाम बदलकर रहता रहा और लोगों को अपना शिकार बनाता रहा। आरोपी राजेश कमरिया पर 4 लोगों से लाखों रुपए की ठगी करके उनकी हत्या करने का आरोप है। यह देश के अलग-अलग राज्यों में फरारी काट रहा था। वह अपनी दूसरी बीवी को भी मारने की तैयारी में था, लेकिन तब तक पुलिस ने इसी दबोच लिया।
विज्ञापन

 
कैसे आया पकड़ में
दरअसल एक महिला ने एसपी को शिकायत की थी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है, जिससे गंभीर चोटें आई हैं। एसपी ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने के आदेश बिलौआ थाना पुलिस को दिए थे। आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जब उससे पुलिस ने पूछताछ शुरू की है, तो वह एक मोस्ट वांटेड अपराधी निकलकर सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर सात हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूछताछ में किए कई और खुलासे
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूसरी शादी करने से पहले मऊरानीपुर झांसी में अपनी पहली पत्नी गीता, उसके बेटे और भतीजे की हत्या कर चुका है। इससे पहले आरोपी की पहली पत्नी गीता के पति मनोज की भी हत्या कर चुका है, जिसमें गीता ने आरोपी की मदद की थी। राजेश कमरिया और गीता ने मिलकर मनोज को बियर में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी थी। जब वह बेहोश हो गया तो उसे उठाकर बेतवा नदी में फेंक दिया था। इसके बाद साल 2013 में राजेश ने गीता, उसके बेटे और भतीजे की हत्या कर दी।

 
पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि आरोपी राजेश कमरिया ने गीता की मदद से उसके पति मनोज की हत्या की और उसके मकान में रहने लगा। इसके बाद उसने गीता उसके बेटे और एक भतीजे की हत्या कर पूरा माल हड़प लिया। इस आरोपी ने अपने कई रूप बदले। यह कभी हिंदू तो कभी मुस्लिम तो कभी सरदार बनकर शहर में ही रहकर लोगों को टारगेट करता रहा। इसके साथ ही ग्वालियर में व्यापारी की जमीन पर एग्रीमेंट कर उससे 38 लाख रुपये ठग लिए। इसके साथ ही आरोपी अपना नाम बदलकर ग्वालियर के रहने वाले एक व्यापारी से 5 करोड़ रुपये ठग कर गायब हो गया। फिलहाल पुलिस इस नटवरलाल से पूछताछ कर रही है और पूछताछ के बाद और कई संगीन मामले का खुलासा हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed